Madhya Pradesh: पातालपानी में जननायक टंट्या मामा का कार्यक्रम, अब इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा*

*इंदौर*  देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी आहुति देने वाले जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर चार दिसंबर को पातालपानी में होने वाला कार्यक्रम बेमौसम बारिश के कारण संकट में आ गया। इस कारण शासन ने पातालापानी में प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त कर इसे इंदौर शहर में मौजूद नेहरू स्टेडियम में करना तय किया है। इसके बाद पातालपानी में लगाया गया मंच और टेंट आदि इंतजाम प्रशासन ने हटाने शुरू कर दिए हैं।

बताया जाता है कि टंट्या मामा की मूर्ति की स्थापना और पौधारोपण का कार्यक्रम तो पातालपानी में ही होगा, लेकिन मुख्य समारोह अब नेहरू स्टेडियम में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आने वाले हैं। पातालपानी में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रशासन ने एक लाख जनजातीय लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए महू के पास पातालपानी में एक सप्ताह से बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे थे।

*Embed Link- Narottam Mishra*

Koo App
वर्षाजनित परिस्थितियों के कारण 4 दिसंबर को पातालपानी में आयोजित होने वाला जननायक टंट्या मामा बलिदान दिवस का मुख्य कार्यक्रम अब इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
View attached media content
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 3 Dec 2021

कुछ किसानों के खेत में टेंट लगाकर कार्यक्रम किया जाना था। पार्किंग की व्यवस्था भी खेतों में ही की गई थी। पर बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के कारण खेतों की मिट्टी गीली हो गई है और वहां चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी।

गुरुवार सुबह अधिकारियों ने पातालपानी का दौरा किया और पाया कि यहां बारिश के कारण वाहन भी मिट्टी में फंस रहे हैं। हालात देखते हुए शासन से अनुमति लेकर कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया है। बाद में कलेक्टर मनीषसिंह और अन्य अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का दौरा किया। यहां कार्यक्रम के अनुसार इंतजाम करना शुरू किया जा चुका है।

Popular posts
कतर वीजा के लिए आपके आवेदन की प्रक्रिया में 'मेडिकल रेफरल' का मतलब ये है...
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs