जम्मू के पार्षद इंदौर की स्वच्छता देखने पहुंचे, कहा- यहां के सिस्टम को हमारे शहर में लागू करेंगे

इंदौर की स्वच्छता और विकास को देखने के लिए जम्मू नगर निगम पार्षदों का दल सोमवार को शहर पहुंचा। 25 सदस्यीय दल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था देखने के साथ ही कचरा प्रबंधन सिस्टम को भी देखा। दल ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सिस्टम को वे जम्मू में भी लागू करेंगे। इस दौरान जम्मू नगर निगम के पार्षद दल ने इंदौर नगर निगम के अफसरों से भी मुलाकात की और सिस्टम को समझा।


पूर्व लोस स्पीकर महाजन से दल ने भेंट की।स्वच्छता के मामले में देशभर में डंका बजाने और चौथी बार नंबर वन के ताज को हासिल करने की कतार में लगे इंदौर को देखने लगातार दूसरे राज्यों के दल यहां आ रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू नगर निगम पार्षदों का 25 सदस्यीय दल सोमवार को यहां पहुंचा। निगम सभापति और उप-महापौर के नेतृत्व में आए पार्षदों के दल ने स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही कचरा प्रबंधन सिस्टम और शहर के विकास को देखा। 


पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस दौरान कहा कि हमने पार्षद दल को बताया कि इंदौर का विकास सभी के सहयोग और राजनीति के परे हो रहा है। ऐसा सिस्टम अपनाने पर सभी शहरों में विकास हो सकता है। वहीं, जम्मू नगर निगम की उप-महापौर पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि यहां की स्वच्छता और विकास को देखने आए हैं। यहां की व्यवस्था काफी अच्छी लगी है। यहां के सिस्टम को जम्मू में अपनाया जाएगा। 


Popular posts
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image