लोक शक्ति भवन (भाजपा कार्यालय )पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।


उज्जैन 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ।इसकी शुरुआत एक सदी से भी अधिक समय पहले समाजवादी आंदोलन से शुरू हुई थी ।आज इसका स्वरूप काफी बदल चुका है, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं की कार्य क्षमता को लेकर बने पूर्वाग्रहों को तोड़ने और सकारात्मक भावनाओं को और भी अधिक व्यापक बनाने के संदर्भ में है। लेकिन वास्तविकता यह है कि विश्व का कोई भी देश आज लैंगिक बराबरी हासिल करने का दावा नहीं कर सकता है, इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष योजनाओं के तहत मनाया जा रहा है ।यह दिवस 1 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जा रहा है इस अभियान का फोकस महिलाओं से जुड़े थीम शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पोषण, महिला सशक्तिकरण ,कौशल उद्यमिता और खेलों में भागीदारी पर है ।
इसी श्रंखला में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनी उपाध्याय की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कुछ नया करने के प्रयास में 10 प्रवक्ताओं को ने भाग लिया।
 जिसमें प्रथम रही महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष शीला मरमट, विशेष अतिथि एमआईसी सदस्य कलावती यादव ,सुमित्रा चौधरी ,अध्यक्ष विवेक जोशी, सुरेश गिरी ।कार्यक्रम का संचालन मीना सोनी ने किया और आभार मीडिया प्रभारी राजकुमार ठाकुर ने माना।