श्री राजेंद्र बांठिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत।


उज्जैन:   अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन रजिस्टर के वर्ष 2020- 2022 की चेन प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए श्री राजेंद्र बांठिया, उज्जैन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया एवं जिनेश्वर जैन इंदौर को ग्रुप विस्तार के लिए राष्ट्रीय चेयरमैन मनोनीत किया गया है इस मनोनयन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष GC जैन, नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय नाथ, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, स्थाई समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन की सहमति और अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया। श्री राजेंद्र बांठिया  को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप उज्जैन के श्री अनिल छाजेड़, श्री अशोक जैन , श्री राजेंद्र पिल्ले का, श्रीमती अर्पणा कंकरेचा, दीपक जी बम ,शैलेंद्र जी जैन, प्रकाश जीजैन,  माणकजी भंसाली, राजेश पटनी, धर्मेंद्र जैन दिनेश जैन सुरेश जैन सौभाग्यमलजी जैन  आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की है ।