<no title>

अदाणी ग्रुप ने एनर्जी मिक्स ट्रांजिशन के लिए यूरोप की अग्रणी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, स्नाम के साथ रणनीतिक सहयोग करने की घोषणा की ।


अहमदाबाद, 6 नवंबर 2020: अदाणीग्रुप ने इटली स्थित यूरोप की प्रमुख गैस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी स्नाम के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा करके राष्ट्र निर्माण की अपनी विरासत में एक नया अध्याय जोड़ा है। भारतीय प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी और इतालवी प्रधान मंत्री, ग्यूसेप कोंटे के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन के एक अभिन्न अंगके रूप में यह सहयोग, भारत और वैश्विक बाजारों में हाइड्रोजन वैल्यू चेन की खोज के साथ बायोगैस, बायो मीथेन और ‘लो कार्बन’के विकास पर भी विचार करेगा। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अदाणी ने कहा कि "2030 तक भारत के 450 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी हासिल करने के लक्ष्य के अनुरूप, अदाणीग्रुप ने दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी कार्बन ऑफसेट प्रोग्राम में से एक पर काम शुरू कर दिया है। स्थिरता और जरूरत के व्यापक पैमाने पर हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को देखते हुए, भारत‘लो कार्बन’इलेक्ट्रिसिटी टेक्नोलॉजी के लिए सबसे आकर्षक ट्रांजिशन मार्केट्स में से एक होगा। हम इस एनर्जी मिक्स ट्रांजिशन मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाने का इरादा रखते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी के रूप में हाल ही में हुई हमारी रैंकिंग हमारे इरादे का प्रमाण है और हम अपने एनर्जी पोर्टफोलियो में विविधता लाना जारी रखेंगे। इसलिए, स्नाम के साथ हमारी बहु-आयामी साझेदारी में कई रणनीतिक बारीकियां शामिल हैं। भारत के शहरी और ग्रामीण फर्क को देखते हुए, बायोगैस और बॉयोमीथेन को देश की व्यापक ऊर्जा प्रणाली की जरूरतों से अलग नहीं देखा जा सकता है। ऊर्जा उत्पादन को एक साथ विकेंद्रीकृत और विघटित करने की क्षमता और ग्रामीण भारत को स्वच्छ ऊर्जा और खाना पकाने के लिए ईंधन प्रदान करने में सक्षम होना, एक राष्ट्रीय आवश्यकता है जिसे हमें पूरा करना चाहिए और ऐसी तकनीकें जो आर्थिक रूप से बायोगैस और बॉयोमीथेन का उत्पादन करने में मदद कर सकती हैं, हमारे लिए उचित विकल्प हैं। इसी के साथ, रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग करके 100%ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए स्केल और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने की क्षमता, उपयोगकर्ताओं और औद्योगिक समूहों के एक समूह के लिए सेवा प्रदान करने का सबसे किफायती और स्वच्छ तरीका है। इस संदर्भ में, अदाणी की सबसे बड़ी राष्ट्रीय ऊर्जा मंच प्रदान करने की क्षमता और स्नाम की व्यापक प्रौद्योगि की विशेषज्ञता का संयोजन, भारत की सतत विकास यात्रा को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’’ स्नाम के सीईओ मार्को अल्वेरा ने कहा कि “वैश्विक जलवायु लक्ष्यों तक पहुँचने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, और स्नाम का उद्देश्य इस प्रक्रिया में अपनी जानकारी और क्षमता के साथ योगदान देना है। अदाणी जैसे महत्वपूर्ण समूह के साथ भारतीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर की गई साझेदारी इस दिशा में आगे बढ़ा हुआ कदम है: भारत और अन्य देशों के डीकार्बोनाइजेशन को साकार करने और विकास के नए अवसर पैदा करने के लिए, हम बायोमीथेन से हाइड्रोजन तक, एनर्जी ट्रांजिशन की संयुक्त परियोजनाओं को विकसित करना चाहते हैं।” रणनीतिक साझेदारी के हिस्से के रूप में, अदाणी ग्रुप और स्नाम ऊर्जा क्षेत्र में कई अवसरों की खोज करने का इरादा रखते हैं, जहां प्रत्येक समूह अपनी पूरक क्षमताओं का उपयोग करेगा। ग्रीन हाइड्रोजन के संकल्प को लेकर काम करने में अदाणीग्रुप और स्नाम दोनों की गहरी दिलचस्पी है। जहां स्नाम यूरोप में हाइड्रोजन को अपनाने का लेकर मजबूत समर्थक की भूमिका में है, वहीं ग्रीन हाइड्रोजन, अदाणी ग्रुप के महत्वाकांक्षी रिन्यूएबल पोर्टफोलियो का स्वाभाविक विस्तार है। इसके अलावा, स्नाम और अदाणी गैस लिमिटेड [अदाणी ग्रुप और फ्रांस की कंपनी टोटल (जिसे पहले एसए के रूप में जाना जाता रहा है) की संयुक्त उद्यम कंपनी] के बीच भारत में सीएनजी कम्प्रेसर मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी हेतु संयुक्त उद्यम बनाने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता हुआ है। यह सतत गतिशीलता के लिए रिफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगा, जैसाकि भारत सरकार द्वारा परिकल्पित भी किया गया है। अदाणी ग्रुप के बारे में: अदाणी ग्रुप भारत का डाइवर्सिफाईड संगठन है, जिसका 30 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का मार्केट कैप है,और जिसमें 6 सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियां शामिल हैं। अदाणी ग्रुप ने पूरे भारत में विश्व स्तरीय परिवहन और यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। अदाणी ग्रुप का मुख्यालय भारत के गुजरात राज्य में अहमदाबाद में है। पिछले कई वर्षों के दौरान, वैश्विक मानकों के अनुरूप ओ एंड एम सेवाओं के साथ, भारत में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अदाणी ग्रुप अपने परिवहन लॉजिस्टिक्स और एनर्जी यूटिलिटी पोर्टफोलियो व्यवसायों में मार्केट लीडर बनने के लिए स्वयं को स्थापित कर लिया है। चार आईजी रेटेड व्यवसायों के साथ, यह भारत में एकमात्र इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ग्रेड ईश्यूअर है। अदाणी ने अपनी सफलता और नेतृत्व की स्थिति का श्रेय ‘नेशन बिल्डिंग’के अपने मूल दर्शन ‘ग्रोथ विथ गुडनेस’ को देते हैं, जो सतत विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। अदाणी स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों पर आधारित अपने सीएसआर कार्यक्रम के जरिये जलवायु संरक्षण पर जोर देने और सामुदायिक पहुंच बढ़ाने के साथ अपने व्यवसायों को जोड़ते हुए अपने ईएसजी पदचिह्न बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.adani.comदेखें। स्नाम के बारे में: स्नाम दुनिया के प्रमुख एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर्स में से एक है और मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में इटली की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में से एक है। अपनी अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनियों के जरिये, यह अल्बानिया, ऑस्ट्रिया, चीन, फ्रांस, ग्रीस, यूएई और यूके में भी परिचालन करता है। कंपनी के पास यूरोपीय कंपनियों में सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन नेटवर्क और भंडारण क्षमता है और यह रिगैसीफिकेशन क्षेत्र के मुख्य ऑपरेटरों में से एक है। 2023 तक के 6.5 बिलियन यूरो की योजना के हिस्से के रूप में, स्नाम ने स्नाम टेक प्रोजेक्ट में 1.4 बिलियन यूरो का निवेश किया है, जो सतत गतिशीलता, बायोमीथेन और ऊर्जा दक्षता जैसे इनोवेशन और नए एनर्जी ट्रांजिशन व्यवसायों पर केंद्रित है। स्नाम का उद्देश्य एनर्जी सेक्टर और उद्योगों में डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन के विकास को सक्षम करना और प्रोत्साहन देना है। स्नाम का बिजनेस मॉडल, फोंडाजियोन स्नाम की पहल के माध्यम से स्थायी विकास, पारदर्शिता, प्रतिभा और विविधता को बढ़ावा देने और स्थानीय क्षेत्रों के सामाजिक विकास पर आधारित है।


Popular posts
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image