नेहा पेंडसे ने सभी को मकरसंक्रान्ति की शुभकामनाएं दीं!




मकरसंक्रान्ति को माघी नाम से भी जाना जाता है और यह सर्दियों की समाप्ति तथा कटाई के मौसम में प्रवेश को दर्शाता है। इस पावन दिन, भक्तगण भगवान सूरज यानी सूर्य देव को धन्यवाद देते हैं, वे जल्दी उठकर गर्म दिनों का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस उत्सव का भारत के हर क्षेत्र में अपना ही महत्व है, हालांकि, इसे महाराष्ट्र में थोड़े अलग ढंग से मनाया जाता है। नेहा पेंडसे, जो जल्द ही एण्डटीवी के शो ‘भाबी जी घर पर हैं‘ में अनीता भाबी के रूप में नजर आने वाली हैं, ने बताया कि यह त्यौहार उनके दिल के कितना करीब है। उन्होंने कहा, श्मकरसंक्रान्ति मुझे मेरे बचपन के उन दिनों की याद दिलाता है, जब हम अक्सर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिठाइयों के आदान-प्रदान का पूरा आनंद लेते थे, और कहते थे कि ष्तिल गुड़ घ्या, गोड़-गोड़ बोला।ष् अगर दूसरे शब्दों में कहूं तो, तिल और गुड़ से बने लड्डुओं को आपकी जिंदगी में मिठास और सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है। इस त्यौहार से जुड़ी जो मेरी दूसरी याद है वो है मेरी आजी के हाथों से बनी स्वादिष्ट और ताजी पूरन पोली।‘‘ उन्होंने यह भी बताया कि, श्सर्दियों के दिनों में अपने शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने के लिए इस त्यौहार के दिन हम तिल गुड़ और बेसन से बने मिश्रण का सेवन करते हैं और अपनी अच्छी किस्मत लाते हैं। इस खास अवसर पर, मैं सभी को सुखद एवं आनंदमय मकरसंक्रान्ति की शुभकामनाएं देती हूं। यह त्यौहार सभी की जिंदगी को उज्ज्वल और खुशी के पलों से भर दे।श्


नेहा पेंडसे जल्द ही एण्डटीवी के शो ‘भाबी जी घर पर हैं‘ में अनीता भाबी के रूप में एंट्री करने जा रही हंै, जिसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे होता है

Popular posts
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image