ऊषा हीलियस पंखे - खूबसूरती और तकनीकी नवाचार का उचित संयोजन


                                                                                                                                                    ऊषा के नए एबीएस ब्लेड सीलिंग फैन में बिजली की बचत करने वाली खूबियों, अभिनव तकनीक और आधुनिक खूबसूरती को पेश किया गया है 

नई दिल्ली,-- फरवरी 2021 : भारत का प्रमुख कंज्‍यूमर ड्यूरेबल ब्रैंड और पंखों में अग्रणी ऊषा इंटरनेशनल ने अपने सीलिंग पंखों के पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए हीलियस पंखों की पेशकश की है। 

अब पंखे हमारी जरूरत के सामान से आगे बढ़कर घर की साज-सज्‍जा (होम डेकोर) का हिस्सा बन गए हैं। भारत में उपभोक्ताओं द्वारा प्रीमियम पंखों की मांग बढ़ती जा रही है। यह हमारे घरों के आंतरिक हिस्‍सों की खूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं। इसके अलावा भारतीय उपभोक्ता अब उन पंखों को पसंद कर रहे हैं, जो दिखने में आकर्षक और आधुनिक तकनीक से लैस हों और जो खूबसूरती और कार्यकुशलता का आदर्श संयोजन पेश करते हों। 

अपनी तरह का अनोखा पंखा, हीलियस उच्च तकनीकी खूबियों के साथ आता है, जिसमें कमरे में आसानी से हवा फैलाने के लिए 3डी एयरो डायनैमिक एबीएस ब्लेड लगाए गए  हैं। यह सुपरहाई 260 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट के हिसाब से हवा फेंकता है। यह बिना किसी शोर के चलता है। हीलियस पंखे में लगाई गई उच्‍च टॉर्क वाली बीएलडीसी मोटर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, उच्च क्षमता, केवल 43 वॉट बिजली की खपत, गति नियंत्रण में सुधार और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। यह पंखे दोनों दिशाओं में घूमने (बाय-डायरेक्शनल रोटेशन) में सक्षम है। ये पंखा चिलचिलाती गर्मी में घड़ी की सुई की विपरीत दिशा (एंटी-क्‍लॉकवाइज) में घूमता है और ठंडी हवा नीचे फेंकता है। सर्दियों में यह घड़ी की सुई की दिशा (क्‍लॉकवाइज) में चलता है, जिससे कमरे में गर्म हवा आती है। अपनी इस विशेषता से यह पूरे साल इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल उपयुक्‍त हैं। यह पंखे सुविधाजनक ढंग से चलाने के लिए पॉइंट-एनीव्‍हेअर आरएफ रिमोट सिस्टम के साथ आते हैं।

ऊषा इंटरनेशनल में इलेक्ट्रिक फैंस और पंप्स डिविजन के प्रेसिडेंट श्री रोहित माथुर ने नए लॉन्‍च के बारे में कहा, “अत्‍याधुनिक हीलियस पंखों की पेशकश हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रीमियम पंखों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब उपभोक्ता अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए अपने घरों को दिखने में खूबसूरत, स्टाइलिश और आधुनिक तकनीक के सामान से सजाना चाहतै हैं। लॉकडाउन में यह मांग और भी बढ़ गई क्योंकि महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही रहे। इससे उन्हें अपने घर का लुक पूरी तरह बदलने का प्रोत्साहन मिला। ऊषा का हीलियस पंखा तकनीकी लिहाज से बेहतरीन है। अब ऊषा हीलियस उन उपभोक्ताओं के लिए एक आदर्श पसंद बन गया है, जो अपने विश्वसनीय ब्रैंड से शानदार और बेहतरीन प्रॉडक्ट चाहते है।”

ऊषा द्वारा पेश किए गए नए पंखे समकालीन रंगों, स्पार्कल ब्लू और स्पार्कल व्‍हाइट में उपलब्ध हैं। इनका दाम 8490 रुपये रखा गया है।  यह पंखे मोटर पर 4 साल की वॉरंटी के साथ मिलते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ushafans.com/ पर जाएं।

Popular posts
काम और परिवार को साथ चलने का सन्देश देते हुए 'राकुतेन सिम्फनी' ने मनाया 'परिवार दिवस' -नई पीढ़ी को क्लाउड बेस्ड इंटरनेशनल मोबाइल सर्विसेज से जोड़ने में बना रहा सक्षम -टेलीकॉम इंडस्ट्री में ग्लोबल बी2बी सर्विस प्रोवाइडर के रूप में सर्वश्रेष्ठ राकुतेन सिम्फनी -म्यूजिकल सेशन, मैजिकल सेशन, बच्चों की स्पोर्ट्स एक्टिविटी आदि गतिविधियां शामिल
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image