अमेज़ॅन इंडिया ने पूर्व-सैनिकों को रोजगार हेतु भर्ती करने के लिए महानिदेशालय पुनर्वास के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया


समावेशी कार्यस्थल बनने के प्रति अमेज़न इंडिया की प्रतिबद्धता के संदर्भ में यह एक बड़ी छलांग है

फरवरी, 2021: अमेज़ॅन इंडिया ने भारत में अपने बढ़ते ऑपरेशंस नेटवर्क में पूर्व-सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए महानिदेशक पुनर्वास (डीजीआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इस साझेदारी के साथ, अमेज़ॅन इंडिया देशसेवा कर चुके पूर्व-सैनिकों के लिए वैकल्पिक कैरियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अपनी भर्ती जारी रखेगा। एमओयू पर लिजु थॉमस, एचआर डायरेक्टर, कस्टमर फुलफिलमेंट एवं कॉर्पोरेट, अमेज़न इंडिया ऑपरेशंस और मेजर जनरल एमके सगोच, महानिदेशक, डीजीआर ने हस्ताक्षर किये।


डीजीआर के साथ एसोसिएशन अनुभवी पूर्व-सैनिकों की अप्रयुक्त क्षमता का उपयोग करने में अमेज़न इंडिया को सक्षम बनाएगा, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं तक इसकी पहुंच बनेगी। पूर्व-सैनिकों के लिए अमेज़न के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्ट सेंटर्स, और डिलीवरी स्टेशनों पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध होंगे, जिसमें व्यक्तिगत योगदान और प्रबंधकीय भूमिकाओं के मिले-जुले अनुभवों का इस्तेमाल होगा। इस सहयोगी प्रयास से अमेज़न इंडिया के मौजूदा मिलिटरी वेटरन इम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम का विस्तार होगा।


अमेज़ॅन इंडिया ऑपरेशंसकी एचआर डायरेक्टर, स्वाति रुस्तगी ने बताया कि “हम अमेज़ॅन में अपने कार्यबल में विविधता, समानता और समावेशी माहौल को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं जहां अद्वितीय दृष्टिकोण को सम्मान दिया जाता है और इससे हमारी प्रगति में मदद मिलती है। समावेशी वातावरण के लिए हमारा दीर्घकालिक दृष्टिकोण एक संतुलित कार्यबल विकसित करना है और यह एमओयू उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”


उन्होंने आगे कहा, "हम डीजीआर के साथ काम करते हुए अपनी विनम्र भावना जाहिर कर रहे हैं और हम सेना, वायु सेना, नौसेना के पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों के साथ अपने वर्कस्पेस को साझा करने में सक्षम हैं। 2025 तक 25,000 अनुभवी पूर्व-सैनिकों को भर्ती करने की अमेज़न की वैश्विक दृष्टि के साथ तालमेल रखते हुए, हम आगे भी उल्लेखनीय प्रतिभाओं की भर्ती, और उनकी खूबियों तथा क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए उनको अवसर प्रदान करना जारी रखेंगे।”


एमओयू के बारे में, डीजीआर के महानिदेशक मेजर जनरल एमके सगोच ने कहा कि “हमारे सेना के अनुभवी पूर्व-सैनिकों के पास अनुभव का खजाना है, जिससे विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों में भारी प्रगति की संभावना है। अमेज़न इंडिया ने पहले से ही सशस्त्र बलों के पूर्व-सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आधार तैयार कर लिया है। इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के साथ, हम विभिन्न अनुभवों वाले पूर्व-सैनिकों के लिए सार्थक कॅरियर उपलब्ध कराने के एक साझे लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हैं।”


अमेज़न में पहले से ही कई पूर्व-सैनिक हैं, जो इसके ऑपरेशंस नेटवर्क में विभिन्न कार्यों के लिए लीडरशिप और प्रबंधकीय भूमिकाओं में काम कर रहे हैं। इनमें परिवहन, कस्टमर फुलफिलमेंट, फैसिलिटीज मैनेजमेंट और सिक्शेरिटी ऑपरेशंस शामिल हैं।


सभी इच्छुक उम्मीदवार अमेज़न इंडिया की ऑपरेशंस टीम में mvep-ind@amazon.com से संपर्क कर सकते हैं।


Amazon.in के बारे में

Amazon.in मार्केटप्लेस अमेज़नसेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है, जो Amazon.com, Inc. (NASDAQ: AMZN)से संबद्ध है। क्स्टमर्स के लिए Amazon.in सबसे अधिक कस्टमर-केंद्रित ऑनलाइन स्थल बनाना चाहता है, जहां क्स्टमर्स जो कुछ भी ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं, उसे ढूंढ सकें और हासिल कर सकें। इसके साथ ही, उनको विशाल स्‍तर पर चयन की सुविधा, कम कीमत, तेज और भरोसेमंद डिलिवरी, और एक विश्वसनीय और सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, Amazon.in विक्रेताओं को विश्व स्तरीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस उपलब्‍ध कराते हैं।

Popular posts
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image