ऋतिक सिंह, यानि आर्यन प्रजापति टीनएज क्लब में शामिल हुए!



एण्डटीवी का ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ दिलचस्प कथानकों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है और सभी का उत्साह बढ़ाने वाले हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), राजेश (कामना पाठक) और कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) सिंह खानदान के सबसे प्यारे लोग हैं। इनके अलावा, ऋतिक सिंह की भूमिका निभा रहे आर्यन प्रजापति 12 फरवरी को टीनएज क्लब में शामिल होने के लिये तैयार हैं। आर्यन ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण रोल किये हैं और छोटी-सी उम्र में ही अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने जन्मदिन की प्लानिंग और इच्छाओं के बारे में आर्यन प्रजापति ने कहा, ‘‘मुझे बर्थडे मनाने में बहुत मजा आता है, चाहे मेरा हो या किसी और का। केक किसे पसंद नहीं होंगे? पिछले साल के विपरीत, मैं इस बार जन्मदिन पर काम नहीं करूंगा, बल्कि अपने साथी कलाकारों के साथ वर्चुअल तरीके से अपना जन्मदिन मनाऊंगा। मेरे लिये अपने रियल और रील पैरेंट्स, दोनों से आशीर्वाद लेना मायने रखता है। वे अब तक की मेरी परवरिश में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं और मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि वे मेरे जीवन में हैं।’’ तोहफों के बिना जन्मदिन अधूरा होता है, इस पर अपना रोमांच व्यक्त करते हुए आर्यन प्रजापति ने आगे कहा, ‘‘सबसे अच्छा तोहफा है अपने परिवार के साथ घर पर रहना, जो मुझे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा मेरे सपनों को सपोर्ट करते हैं। उन्होंने मुझे इतने तोहफे दिये हैं कि मैं गिन नहीं सकता। इस साल, गिटार बजाने की मेरी लगन को देखकर मेरे पैरेंट्स ने मुझे एक कस्टमाइज्ड गिटार दिलाया है, जिस पर मेरा नाम लिखा है, वह भी मेरे फेवरेट हरे रंग में।’’


आर्यन प्रजापति को ऋतिक सिंह की भूमिका में देखिये, एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में, प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे

Popular posts
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image