इंतजार की घड़ियाँ खत्म: टाॅलीवुड फेम सना सिंह को अब बाॅलीवुड में भी देख पाएंगे फैंस टाॅलीवुड के साथ ही अब बाॅलीवुड की भी रौनक बढ़ाएंगी सना सिंह



बाॅलीवुड डेस्क। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तबियत से उछालकर तो देखो। जी हां, कुछ ऐसी ही दास्तां है साउथ एक्ट्रेस सना सिंह की, जिन्होंने बतौर माॅडलिंग 2017 में अपने कॅरियर की शुरूआत की। फिल्मी दुनिया में छा जाने की ख्वाहिश और गजब का एटीट्यूड समेटे खुद के दम पर सना सिंह ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने के साथ उन्होंने हिन्दी, पंजाबी और मराठी में कई वीडियो एलबम्स और प्रोजेक्ट्स किए। अपने परिवार की इकलौती सना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। माता-पिता का नाम रोशन करने का जस्बा लिए सना सिंह ने आसमान को छूने और सिल्वर स्क्रीन पर चमकने के सार्थक सपने बुने, जो आज हकीकत में साकार हो रहे हैं। 


वैसे फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले किरदारों के पीछे कोई न कोई गाॅड फादर या उनकी अपनी फिल्मी विरासत होती है, लेकिन सना सिंह के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। परिवार में दूर-दूर तक कोई फिल्मी क्षेत्र में नहीं है। मां म्यूजिक टीचर हैं, तो पिता बिजनेसमैन हैं। सना सिंह को फर्स्ट ब्रेक 2018 में मिला। उसके बाद उन्होंने 'कुस्मितार गोल्पो', 'चांदनी आई लव यू' फीचर फिल्म, 'जन मन गन' सिनेमास्कोप जैसे प्रोजेक्ट्स किए और ख्याति अर्जित की। इसके अलावा म्यूजिक एलबम 'सिद्धू', हाल ही रिलीज हुई है। 


सना सिंह एक हाॅट, ब्यूटीफुल और यंग एक्ट्रेस हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में मशहूर म्यूजिक कम्पोजर बिप्लब दत्त द्वारा कम्पोज किया वीडियो एलबम टी-सीरीज पर आने वाला है, तो वहीं पंजाबी वीडियो एलबम, जी टीवी पर हिन्दी वेब सीरीज और बंगाली में भी कई प्रोजेक्ट्स रेडी हैं। कोरोना महामारी के चलते अभी शूटिंग ब्रेक है। मायानगरी मुम्बई में सना सिंह अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्तेजित हैं और वो जल्द सबकुछ ठीक होने के इंतजार में हैं।

 

एक्ट्रेस सना सिंह फिल्मी कॅरियर के साथ-साथ सामाजिक तौर पर भी गरीबों की मदद को हमेशा आगे रहती हैं। उन्होंने कई एनजीओ को सपोर्ट करने के साथ कोविड-19 महामारी में भी जरूरतमंदों की मदद की है। आने वाले समय में सना सिंह के लिए मुम्बई में कई प्रोजेक्ट्स रेडी हैं। बस इंतजार है, इस कोरोना संक्रमण से सबकुछ नाॅर्मल होने का। सना सिंह के करोड़ों फैंस उनकी इस कामयाबी को लेकर खासे उत्साहित हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।

Popular posts
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
by any Indian at the World Series of Poker (WSOP) Creates history at the prestigious WSOP and makes India proud of his achievement by bagging 16th rank at the main event
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image