c*National Shooting Championship: मध्य प्रदेश की मानसी 10 मीटर क्वालीफायर राउंड में टॉप पर; 654 में से 627 अंक बनाए*

*पहले मैच के दिन महिला, जूनियर और यूथ वर्ग के क्वालीफिकेशन राउंड देखे गए,  ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी बधाई*

*भोपाल* 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता (रायफल) के पहले दिन 10 मीटर एयर रायफल के क्वालीफाइ राउंड में ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। मध्यप्रदेश की मानसी सुधीर सिंह टॉप पर रहीं। उन्होंने 654 में से 627 अंक हासिल किए। दूसरे नंबर पर रहने वाली पंजाब की जैसमीन कौर सिर्फ 0.10 अंक कम रहे। उन्होंने 626.90 अंक हासिल किए। हिमाचल प्रदेश की नीना चंदल ने 625.70 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। मध्यप्रदेश के कुल 256 खिलाड़ी मेडल के लिए उतरे हैं।

टूर्नामेंट मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी (गोरागांव) खेल एवं युवा कल्याण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 गोल्ड मेडल के लिए देश भर के साढ़े तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले सुबह 8.15 से शाम 5.0 बजे तक खेले जा रहे हैं। चैम्पियनशिप में पहले दिन 10 मीटर और 50 मीटर में क्वलीफाइ राउंड हुए। इसमें 2202 पुरुष खिलाड़ी और 1301 महिला खिलाड़ी हैं।

*इस तरह हासिल किए अंक*

मुकाबले के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को 60 रांउड के निशाने साधने होते हैं। प्रत्येक राउंड पर खिलाड़ी 10.9 तक अधिकतम अंक हासिल कर सकता है। 60 राउंड के निशानों में कुल 654 अंक होते हैं।

40% खिलाड़ी 18 साल से कम उम्र के

इसमें भाग ले रहे कुल 3524 खिलाड़ियों में 18 साल से कम के कुल 40% खिलाड़ी है। चैंपियनशिप में ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। इनमें 6 अर्जुन अवार्डी भी शामिल है। इन खिलाड़ियों के साथ कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनने की भी उम्मीद की जा सकती है। इसमें देश की कुल 41 यूनिट के खिलाड़ी शामिल है। इस टूर्नामेंट से शीर्ष 8 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। वे राष्ट्रीय और आगामी बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*Narottam Mishra Koo Embedded*

Koo App
64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 10 मीटर रायफल महिला इवेंट में 627 अंकों के साथ मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की मानसी सुधीर सिंह कठैत ने पहला स्थान बनाया।      इस उपलब्धि के लिए बेटी मानसी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
View attached media content
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 26 Nov 2021

Popular posts
कतर वीजा के लिए आपके आवेदन की प्रक्रिया में 'मेडिकल रेफरल' का मतलब ये है...
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image