एमवे इंडिया 'नारी शक्ति' पहल के माध्यम से आर्थिक अवसर प्रदान करके वंचित महिलाओं को सशक्त बना रहा है कोर्स पूरा करने पर 272 वंचित लड़कियों और महिला लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया



 22 मार्च 2022: 'विविधता और समावेशिता में उत्कृष्टता हासिल करने', महिलाओं को सशक्त बनानेऔर सभी के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ानेकीअपनी वैश्विक सोच ने हीदेश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एकएमवे इंडियाको 'नारी शक्ति’ परियोजना (भारत में महिला आजीविका कार्यक्रम)शुरू करने के लिए प्रेरित किया। मार्च को महिला माह के रूप में मनाते हुएकंपनी ने अपने एनजीओ पार्टनर दीपालय के साथ मिलकर वंचित वर्ग की महिलाओं की उद्यमिता की भावना कोसेलिब्रेट किया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) की थीम #BreakTheBias के अनुरूप ही नारी शक्तिपरियोजनामें विविधता में उत्कृष्टता हासिल करने और महिलाओं को स्व-रोजगार या सूक्ष्म-उद्यमिता में दक्ष बनाने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने की सोच निहित है।


समारोह पर टिप्पणी करते हुएएमवे इंडिया के सीईओअंशु बुधराजा ने कहा, “हाल के वर्षों मेंभारत ने लैंगिक समानता सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति का अनुभव किया है। एक अनुमान के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 तक अतिरिक्त 60% तक बढ़ सकती है।अगर अर्थव्यवस्था में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व होगा, तो इसमें 2.9 ट्रिलियन डॉलर का भारी इजाफा हो सकता है। एमवे इंडिया मेंहम दृढ़ता से मानते हैं कि महिला सशक्तिकरण से हम सभी के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता, विकास और एक बेहतर समाज कानिर्माण होगा। एमवे इंडिया को महिलाओं का सहयोग करने और उन्हें एक गतिशील बिजनेस इकोसिस्टम में प्रासंगिक बने रहने के लिए प्रशिक्षण देने पर गर्व है। अपनी नारी शक्ति परियोजना के माध्यम सेहम महिलाओं को उनके कौशल को बढ़ाने के लिए व्यापक सहयोग और प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद मिले। देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुएहमारा मानना है कि सभी हितधारकों के लिए एक साथ आना और महिलाओं को न केवल सहयोग, बल्कि समान विकास के अवसर प्रदान करना भी बेहद अनिवार्य है।”


परियोजना के बारे में बात करते हुएदीपालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टरलोलक बेबी ने कहा, “नारी शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में दीपालय और एमवे इंडिया के प्रयासों का एक परिणाम है। यह परियोजना वास्तव में एक ऐसे कार्यक्रम के बहुआयामी प्रभावों का प्रतीक है, जो महिलाओं की स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने की क्षमता को उजागर करेगी।"


एमवे इंडिया और इसके एनजीओ पार्टनर दीपालय ने 272 वंचित लड़कियों और महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने नारी शक्ति परियोजना के तहत फैशन डिजाइनिंग, वेलनेस और ब्यूटी में अपना एक साल का कौशल प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया है। इस कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी और वेलनेस के छात्रों के लिए कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओंका आयोजन किया गया।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मानित अतिथियों कमल कांत, एमवे डिस्ट्रीब्यूटर; डॉ. जॉर्ज जॉन, दीपालय के चीफ एक्जीक्यूटिव; गुरशरण चीमा, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, नॉर्थ एंड साउथ रीजन, एमवे इंडिया; सिमरत बिश्नोई, वाइस प्रेजिडेंट, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस, कंटेंट मार्केटिंग और कम्यूनिकेशंस, सोशल एंड सीएसआर, एमवे इंडिया और लोलक बेबी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, दीपालय ने अपने व्याख्यान भी प्रस्तुत किए।


सम्मानित परियोजना लाभार्थियों में से 60% से अधिक ने पहले ही 6000से 12,000 रुपएप्रति माह के बीच अतिरिक्त आय अर्जित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने या तो सफलतापूर्वक अपने सूक्ष्म उद्यमों का शुभारंभ किया है या कोई रोजगार प्राप्त कर लिया है। अब तक इस परियोजना से 1100डायरेक्ट वूमेन लाभार्थियों सहित 25,000 लोगों को लाभ हुआ है। 2022 के अंत तककौशल कार्यक्रम का लक्ष्य प्रत्यक्ष लाभार्थियों के रूप में 2,700 लड़कियों सहित 35,000 लोगों को लाभान्वित करना है। देश के विभिन्न हिस्सों में लागू महिला इस आजीविका कार्यक्रम का उद्देश्य 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की वंचित महिलाओं को आवश्यक कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण से युक्त करना है, जिससे वे अपनी पारंपरिक भूमिकाओं से बाहर निकलकर नए युग के उद्यमियों में खुद को शुमार कर सकें और अपने कार्यों में विविधता ला सकें।


नारी शक्ति परियोजना डिजिटल साधनों को अपनाने पर आवश्यक प्रोत्साहन देती है और महामारी से उपजे मौजूदा कठिन परिदृश्य में सोशल सेलिंग के महत्व पर जोर देती है, ताकि गिग इकॉनोमी इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सके, जो मुख्य रूप से महिला कार्यबल द्वारा संचालित है। इसके अलावाअपने एनजीओ पार्टनर्स दीपालय, एसआरएफ फाउंडेशन, प्रयास सोसाइटी और मुक्ति रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहयोग सेएमवे इंडिया ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है तथा दिल्ली, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), सोहना (हरियाणा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)एवं चेन्नई (तमिलनाडु)सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसके लाभों का विस्तार किया है।

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image