आसुस ने पहला डिटैचेबल 2-इन-1 गेमिंग टैबलेट- आरओजी फ्लो ज़ेड13 लॉन्च किया




नई दिल्ली, 22 जून, 2022:आसुस रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) ने अपने आरओजी इकोसिस्टम के लिए भारत में आज फ्लो ज़ेड को आरओजी फ्लो ज़ेड13 के लॉन्च के साथ पेश किया, जो इंडस्ट्री का पहला डिटेचेबल 2-इन-1 गेमिंग टैबलेट है। टैबलेट को रिफ्रेश टीयूएफ डैश एफ15 2022 मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है। 'वन डिवाइस, इनफाइनाइट प्ले' को प्रतिध्वनित करते हुए, आरओजी फ्लो ज़ेड13 सबसे शक्तिशाली गेमिंग टैबलेट फॉर्म फैक्टर में 14-कोर Intel® Core™ i9-12900H सीपीयू और NVIDIA® और GeForce RTX™ 3050 Ti जीपीयू तक हाउसिंग द्वारा एक शक्तिशाली गेमिंग लैपटॉप की ताकत को बरकरार रखता है। यह बाहरी जीपीयू, एक्सजी मोबाइल और 4K 60Hz और एफएचडी 120Hz टच पैनल ऑप्शंस के साथ आता है, जो सभी सुपर लाइट 1.1kg चेसिस में रैप किए हुए हैं। आरओजी फ्लो ज़ेड 13 के साथ, आसुस ने नए टीयूएफ डैश एफ15 के लॉन्च के साथ अपने टीयूएफ लाइनअप को और अधिक मजबूत किया है। एक पूर्ण सुधार के साथ, टीयूएफ डैश एफ15 अब सीपीयू और जीपीयू के मॉडर्न कॉम्बिनेशन के साथ एक क्लीनर और अधिक प्रोफेशनल लुक प्रदान करता है, साथ ही एक मजबूत गेमिंग डिवाइस की तलाश करने वाले यूज़र्स के लिए इसे सटीक विकल्प बनाता है। आरओजी फ्लो ज़ेड13 और टीयूएफ डैश एफ15 क्रमशः 1,36,990 रूपए और 90,990 रूपए की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही दोनों ऑनलाइन (आसुस ई-शॉप / अमेज़न / फ्लिपकार्ट) और ऑफलाइन (आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स/ आरओजी स्टोर्स / क्रोमा / विजय सेल्स / रिलायंस डिजिटल) उपलब्ध होंगे।

आरओजी फ्लो ज़ेड13 के साथ, आसुस अपनी फिलोसॉफी और इनोवेशन में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। यह अपनी साई-फाई, स्पेसशिप से प्रेरित विरासत को बरकरार रखते हुए एक आधुनिक और पोर्टेबल फॉर्म फैक्टर के साथ आता है। जब प्रोडक्टिविटी की बात आती है, तो किकस्टैंड का उपयोग करते समय डिवाइस क्लैमशेल मोड में एक्सेल होता है और इसमें बेहतरीन यूज़र एक्सपीरियंस देने के लिए एक कीबोर्ड शामिल होता है, जो इसे स्टैंडर्ड लैपटॉप्स की तुलना में बेहतर कूलिंग एन्वायर्नमेंट प्रदान करता है। 1.1 किलोग्राम वजन वाले इस अल्ट्रापोर्टेबल टैबलेट फॉर्म फैक्टर में 14-कोर Intel® Core™ i9-12900H सीपीयू और GeForce आरटीएक्स 3050 Ti जीपीयू शामिल है, जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं और पीसी गेमिंग के सर्वोत्तम पहलुओं को जोड़ सकते हैं। एक्स्ट्रा गेमिंग हॉर्सपॉवर और I/O एक्सपांशन के लिए, फ्लो ज़ेड13 बाहरी जीपीयू के एक्सजी मोबाइल फैमिली के साथ संगत है। यह NVIDIA® GeForce RTX™ 3080 को 2021 एक्सजी मोबाइल, या एक्सजी मोबाइल के इस साल के नए एडिशन के साथ कनेक्ट करता है, जिसमें नए एएमडी Radeon आरएक्स 6850M एक्स्टी GDDR6 12G के विकल्प शामिल हैं। सभी 2022 आरओजी मॉडल्स की तरह, फ्लो ज़ेड13 में भी एमयूएक्स स्विच है। एमयूएक्स स्विच इन-गेम विलंबता को काफी कम करता है और परफॉर्मेंस को 10% तक बढ़ा देता है। इसमें दो डिस्प्ले ऑप्शंस (दोनों टच पैनल्स हैं), एक 4K 60Hz डिस्प्ले 85 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज के साथ, या एक फुल एचडी 120Hz स्क्रीन 100 प्रतिशत sRGB कवरेज के साथ है।

टीयूएफ सीरीज़ का एक अन्य पॉवर-पैक लैपटॉप, नया टीयूएफ डैश एफ15, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और जनरल प्रोडक्टिविटी टास्क्स के बीच आसानी से एक्शन लेने के लिए तत्पर है। मशीन के रंगरूप को लाइन्स द्वारा डिफाइन किया गया है। यह मॉडर्न डिज़ाइन सभी एन्वायर्नमेंट्स के अनुकूल है। लैन पार्टीज़ में और समान रूप से काम करते हुए, एक सुव्यवस्थित 19.95 मिमी पतला लैपटॉप बैकपैक्स में फिट हो सकता है और आपके साथ हर जगह यात्रा कर सकता है। 12वीं जनरेशन के Intel® Core™ i7-12650H सीपीयू (6 परफॉर्मेंस कोर + 4 एफिशिएंसी कोर) के साथ, टीयूएफ डैश रोजमर्रा के कामों और हार्डकोर प्ले के माध्यम से शक्ति प्रदान करता है। विज़ुअल एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए, यूज़र्स 165Hz क्यूएचडी पैनल के साथ-साथ बटर स्मूथ 300Hz एफएचडी पैनल के बीच चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, डुअल फायरिंग स्पीकर्स अब डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं और टीयूएफ सीरीज़ के लिए हाई-फिडेलिटी ऑडियो का एक अद्वितीय स्तर सुनिश्चित करते हैं। टू-वे एआई नॉइज़ कैंसिलेशन, इनकमिंग और आउटगोइंग कम्युनिकेशंस को बैकग्राउंड नॉइज़ से दूर रखता है, जिससे आप एक्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अन्य सभी 2022 टीयूएफ लैपटॉप्स की तरह, नए टीयूएफ डैश एफ15 में भी एमयूएक्स स्विच है।

नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, अर्नोल्ड सु, बिजनेस हेड, कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप, आसुस इंडिया ने कहा, "हम आसुस में, यूज़र्स को सबसे अधिक इमर्सिव और इंडस्ट्री-लीडिंग प्रोडक्ट्स डिलीवर करने के लिए हमारे डिज़ाइन और इनोवेशन स्टोरी में लगातार क्रांति लाने में विश्वास करते हैं। पहले गेमिंग टैबलेट फ्लो ज़ेड13 के लॉन्च ने हमें गेमिंग सेगमेंट में अपना योगदान बढ़ाने में सक्षम बनाया है। फ्लो ज़ेड13 के साथ, हमने एक्सजी मोबाइल के साथ संगत अधिक डिवाइसेस लॉन्च करके कम्युनिटी में अधिक यूज़र्स को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। हमने प्रसिद्ध टीयूएफ डैश एफ15 लाइनअप को भी रिफ्रेश किया है और साथ ही हम एक समृद्ध अनुभव के लिए गेमर्स की समग्र आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिवाइसेस को डिज़ाइन करना जारी रखेंगे।"



कीमत और उपलब्धता

Series Starting Price (INR) Availability

Flow Z13 1,36,990 Online: ASUS e-shop/ Amazon/ Flipkart

Offline: ASUS Exclusive Stores/ ROG Stores

Multi-Brand Outlets: Croma/VijaySales/Reliance Digital 

TUF Dash 90,990 Online: ASUS e-shop/ Amazon/ Flipkart

Offline: ASUS Exclusive Stores/ ROG Stores

Multi-Brand Outlets: Croma/VijaySales/Reliance Digital

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image