नीरज पांडे और वूट सिलेक्ट ने 'बंदों में था दम' के लिए मिलाया हाथ; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत पर आधारित वेब सीरीज़ का



ट्रेलर रिलीज़


~नीरज पांडे द्वारा निर्देशित सीरीज़ हाल ही में आयोजित टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ


विजेता टीम की अद्भुत यात्रा को दर्शाती है~


~ट्रेलर को बुधवार, 1 जून को मुंबई में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर

अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के साथ ही


निर्देशक नीरज पांडे उपस्थित रहे~


नेशनल, 1 जून 2022: वूट सिलेक्ट, क्रिकेट प्रेमियों को 2020/21 के ऑस्ट्रेलिया टूर की रोमांचक

यात्रा पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका टाइटल 'बंदों में था दम' है। सीरीज़ के

रिलीज़ से पहले, प्लेटफॉर्म ने मुंबई में अपने लॉन्च इवेंट में नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म

का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च किया, जिससे कि फैंस और दर्शकों को दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम के

चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत की बेमिसाल झलक मिल सके। वेब

सीरीज़ का प्रीमियर जल्द ही वूट सिलेक्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर किया जाएगा।

एक शक्तिशाली स्क्रिप्ट, पर्दे के पीछे के फुटेज, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा,

मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और हनुमा विहारी जैसी विजेता टीम के स्पष्ट कथन, उनके कोच

और पत्रकार, जिन्होंने सीरीज़ 'बंदों में था दम' को कवर किया, जैसे तमाम बिंदुओं के साथ यह

प्रोजेक्ट उन कोशिशों और परेशानियों पर प्रकाश डालता है, जिनका सामना भारतीय क्रिकेट टीम

को गाबा के मैदान में टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अविस्मरणीय जीत से पहले करना

पड़ा, जबकि उन्होंने 32 वर्षों तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा था। वेब सीरीज़ इस बात पर

केंद्रित है कि कैसे टीम ने बड़ी ही सहजता से क्रिकेट खेला, कड़ी मेहनत, दृढ़ता, दृढ़ संकल्प और

प्रतिबद्धता की अवधारणा को पुनः परिभाषित किया, और साथ ही साथ टेस्ट क्रिकेट के लुप्त

होते फॉर्मेट में नई जान फूँकते हुए खेल कौशल के उच्चतम मानकों को स्थापित किया।


गौरव रक्षित, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, वायकॉम18 डिजिटल वेंचर्स ने कहा, "वायकॉम18 डिजिटल

वेंचर्स में हमने सफलतापूर्वक एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है, जो हमारे दर्शकों की उभरती

जरूरतों को पूरा करता है। रोजमर्रा के कंसम्प्शन प्रपोज़िशन की स्ट्रेटेजी के साथ, हमने लगातार

उच्च गुणवत्ता वाले मनोरंजन को आगे लाने की कोशिश की है। हमारा मजबूत रूप से क्यूरेट

किया गया कंटेंट मिक्स और डिजिटल-फर्स्ट के साथ हमारी सफलता, दर्शकों को गेम-चेंजिंग

अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। 'बंदों में था दम' ऐसी कई कथाओं

में सबसे अनोखी सीरीज़ है और हम नई शैलियाँ और रास्ते तलाशना जारी रखेंगे, जो हमारे

दर्शकों की पसंद के साथ तालमेल बिठाते हैं।"

फरज़ाद पालिया, हेड- एसवीओडी और इंटरनेशनल बिजनेस, वायकॉम18 ने कहा, "बंदों में था दम,

एक ऐसी कहानी है, जिसे हर भारतीय जानना चाहता है और साथ ही इसे जीना चाहता है। उक्त

सीरीज़ अनसुनी कहानियों और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के पीछे के वास्तविक संघर्षों पर

आधारित है, जो बेहद कठिन समय में से एक के इर्द-गिर्द घूमती है। नीरज बेहद खूबसूरती से

कहानी बुनते हैं और यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि यह विशेष इवेंट सीरीज़ उन्होंने बनाई

है। यह अपनी तरह की पहली सीरीज़ है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। हमें यकीन है कि

यह सीरीज़ स्पेशल इवेंट स्टोरीटेलिंग में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगी।"

'बंदों में था दम' के बारे में बात करते हुए, नीरज पांडे ने साझा किया, "बंदों में था दम, एक

महाकाव्य है, जो 'चमत्कार भी होते हैं' बात को सच करती है और यह वास्तव में भारत-

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ 2020/2021 में हुआ, जिसका समापन भारत के आश्चर्यजनक प्रदर्शन में

हुआ था। दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम की हार, वह भी उनके घरेलू मैदान गाबा में, जहाँ उन्होंने

32 साल तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा था, किसी चमत्कार से कम नहीं है। भारत ने यह

सीरीज़ इस तरह से जीती कि न केवल इसने पूरे देश में मिसाल कायम कर दी, बल्कि दुनिया

भर में क्रिकेट और स्पोर्ट्स कम्युनिटी को ऐसे समय में जबरदस्त खुशी प्रदान की, जब लोग

कोविड-19 की तबाही से जूझ रहे थे। यह क्रिकेट की कहानी, मानवीय कहानियों से अलग स्थान

रखती है। इस क्रिकेट ने भारतीय समाज के सभी वर्गों में भारी उत्साह पैदा किया। देश ने बहुत

बड़ी जीत हासिल की और इसलिए हमें खेल और क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी की

कहानी को भारत के लोगों के सामने लाना उचित लगा। इस कहानी को बार-बार सुनने और

सुनाने के अलावा मुझे कुछ भी उत्साहित नहीं करता है, जो उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट, कड़ी


मेहनत, दृढ़ता, दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता, खेल कौशल से परे है और खिलाड़ियों के दिमाग के

माध्यम से एक्स-फैक्टर को डिकोड करता है, जिसने डेविड बनाम गोलियत कहानी को दोहराया।"

क्रिकेटर और सीरीज़ के कप्तान, अजिंक्य रहाणे ने कहा, "यह एक टीम के रूप में हमारे लिए

सबसे संतोषजनक टूर्स में से एक रहा है। हमने इस जीत को हासिल करने के लिए कई बाधाओं

का डटकर सामना किया, जो कि उस समय टीम के बाहर कई लोगों को मुश्किल लग रहा था।

जब मैंने कप्तान के रूप में पदभार संभाला, तो मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इसी बात पर था कि टीम

का मनोबल बरकरार रहे। पहली हार के बाद हम मेलबर्न में हुए दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत

वापसी करने में सफल रहे। यह हम सभी के लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है। हालाँकि, दूसरी

जीत के बाद टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हो गए, जिसने नई चुनौतियों को जन्म दिया।

बंदों में था दम, इस यात्रा को खूबसूरती से समेटे हुए है।"

रविचंद्रन अश्विन बताते हैं, "ऑस्ट्रेलिया का भारत टूर एक क्रिकेटर के रूप में सबसे

अविस्मरणीय अनुभवों में से एक है। मुझे याद है कि कैसे हनुमा और मैं कई गंभीर चोटों के

बावजूद ढाई घंटे से भी अधिक समय तक मैदान में जमे हुए थे। लेकिन यह हमारे लिए करो या

मरो की स्थिति थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं लग

रहा था, और मुझे उस ऐतिहासिक टूर का हिस्सा होने पर गर्व है। बंदों में था दम, एक

भावनात्मक यात्रा का खुलासा करता है, जिसने अंततः एक उल्लेखनीय जीत हासिल की।"

मोहम्मद सिराज ने कहा, "मोहम्मद शमी के हाथ में चोट लगने के बाद सभी की निगाहें मुझ

पर थीं, क्योंकि मैंने उन्हें टीम के मीडियम-फास्ट बॉलर के रूप में रिप्लेस था। मैं पूरी तरह से

तैयार था, क्योंकि यह मेरा टेस्ट डेब्यू था, और मैं अपने जीवन के सबसे कठिन क्षण से गुजर

रहा था। हालाँकि, भगवान के आशीर्वाद से यह सब कम से कम क्रिकेट के मोर्चे पर मेरे पक्ष में

रहा, क्योंकि इस दौरान मैंने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के पहले पाँच विकेट लिए थे। मैं

अपना प्रदर्शन अपने दिवंगत पिता को समर्पित करता हूँ, जो हमेशा मेरे हीरो रहेंगे और वूट

सिलेक्ट पर बंदों में था दम के साथ मैं स्क्रीन पर फैंस द्वारा सीरीज़ में निहित क्षणों को देखे

जाने के लिए उत्साहित हूँ।"

चेतेश्वर पुजारा ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के पिछले टूर के दौरान मेरे बेहतर प्रदर्शन को लेकर कई

उम्मीदें मुझसे जुड़ी हुई थी। मैं उन उम्मीदों को पूरा करने के लिए उत्सुक था, और मेरा लक्ष्य


अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था और अधिक से अधिक रन बनाकर हमें एक

ऐतिहासिक जीत हासिल करने में मदद करना था। बंदों में था दम, भारतीय क्रिकेट टीम के धैर्य,

दृढ़ संकल्प और मानसिक शक्ति की कहानी है, जिसने तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सभी

बाधाओं के खिलाफ जीत हासिल की, और मैं इस सीरीज़ के माध्यम से इसे फिर से जीने के

लिए बेहद उत्साहित हूँ।"

हनुमा विहारी ने कहा, "मुझे याद है कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जब अश्विन और मैं अपनी

जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम दिन मैदान में थे, उस समय मैं बहुत दबाव महसूस कर

रहा था। हम एक अकल्पनीय ड्रॉ हासिल करने और सीरीज़ को अंतिम छोर तक ले जाने के लिए

42.4 ओवर तक रुके रहे। वह पल मेरे लिए हमेशा सबसे खास रहेगा। बंदों में था दम, ने हमारी

जीत की यात्रा को बेहद खूबसूरती से कैद किया है, जो हमेशा हमारे दिलों में अंकित रहेगी।"

बेमिसाल उतार-चढ़ाव के साथ यह रोमांचक क्रिकेट यात्रा निश्चित रूप से सभी क्रिकेट प्रेमियों के

लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image