एसबीआई जनरल ने एक नया हेल्‍थ वर्टिकल लॉन्‍च किया, कंपनी भारत में गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का दायरा बढ़ाना चाहती है



एसबीआई जनरल ने पूरे भारत में गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को व्यापक बनाने के दृष्टिकोण के साथ नए हेल्‍थ वर्टिकल की शुरुआत की

नया हेल्थ वर्टिकल ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इन-हाउस दावों की सर्विसिंग सेवा प्रदान करती है और एक बड़े बाजार वर्ग में स्वास्थ्य बीमा की पहुंच में वृद्धि को सक्षम करने के लिए एक समर्पित बिक्री एजेंसी है

एसबीआई जनरल का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में सामान्य बीमाकर्ताओं के बीच स्वास्थ्य बीमा वर्ग में शीर्ष कंपनियों के तौर पर उभरना है

एसबीआई जनरल के ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं की पेशकश करते हुए अपोलो 24x7 के साथ साझेदारी करने की घोषणा की।

देश के भीतरी इलाकों में स्वास्थ्य शिविरों को मदद देने के लिए मोबाइल हेल्‍थ वैन के दान के साथ हुई शुरुआत


मुंबई/पुणे: 1 जून 2022: भारत की प्रमुख सामान्य बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने आज अपने नए हेल्‍थ इंश्‍योरेंस वर्टिकल का अनावरण किया। भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक (आईबी, टीएंडएस) श्री अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ श्री पी सी कांडपाल की मौजूदगी में पुणे में इस नए वर्टिकल का शुभारंभ किया गया।


कंपनी का लक्ष्य भारत में टियर 3 और 4 बाजारों में स्वास्थ्य बीमा की पहुंच को और मजबूत करने के लिए अपनी मूल कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विस्तार और नेटवर्क का लाभ उठाना है, जिससे किफायती और व्यापक स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को पेश किए जा सके। कंपनी ने बताया कि वह इस वर्टिकल के माध्यम से एक बेहतर और परेशानी मुक्त ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए सभी स्वास्थ्य बीमा दावों की इनहाउस सर्विसिंग का प्रबंधन करेगी।


भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक (आईबी, टीएंडएस) श्री अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, “महामारी की वजह से विशेष रूप से स्वास्थ्य बीमा की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस परिदृश्य में, मुझे खुशी है कि अपने नए बीमा वर्टिकल के माध्यम से एसबीआई जनरल स्वास्थ्य बीमा कारोबार पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस नए कदम का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में सस्ती कीमत पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। टियर 3 और 4 में स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे एसबीआई की वितरण क्षमता के माध्यम से सक्षम किया जाएगा। सभी पहलों के साथ हम अगले तीन वर्षों में एसबीआई जनरल को स्वास्थ्य के लिए शीर्ष तीन सामान्य बीमा कंपनियों में शामिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।’’


इस लॉन्च पर एसबीआई जनरल के एमडी और सीईओ पीसी कांडपाल ने कहा, “नए हेल्‍थ इंश्‍योरेंस वर्टिकल की शुरुआत से हम स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती मांग को पूरा करने और सर्वश्रेष्ठ ग्राहक सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। इस वर्टिकल के माध्यम से, हम स्वास्थ्य से संबंधित सभी दावों को इन-हाउस प्रबंधित करेंगे, जिससे ग्राहक अनुभव बेहतर होगा और हम एक समर्पित स्वास्थ्य बिक्री एजेंसी के साथ बाजार क्षेत्रों तक पहुंचने में सक्षम होंगे। हम अपनी उत्पाद नवाचार यात्रा जारी रखेंगे और आवश्यकता-आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को पेश करेंगे जो ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करते हैं। हम प्रदाताओं के अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी का भी विस्तार करेंगे, जिससे देश भर के ग्राहकों को लाभ होगा।’’


महामारी ने स्वास्थ्य बीमा के महत्व और जीवन के विभिन्न चरणों के दौरान उभरने वाली स्वास्थ्य स्थिति के मुकाबले आर्थिक रूप से सुरक्षित रहने के महत्व को रेखांकित किया है। स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती मांग के साथ, एसबीआई जनरल के स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को अपनाने में वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 21-22 में जीडब्ल्यूपी में 50% की वृद्धि के साथ, स्वास्थ्य बीमा वर्ग में भी इसने एक मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है।


स्वास्थ्य बीमा पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने भारत के सबसे बड़े सर्वव्यापी डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक, अपोलो 24/7 के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी एसबीआई जनरल के ग्राहकों को अपोलो 24/7 द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए है। इन सेवाओं में 9000 से अधिक सत्यापित अपोलो डॉक्टरों की तरफ से कहीं भी और किसी भी समय में टेली/वीडियो चिकित्सा परामर्श शामिल हैं। यह सहयोग एक डिजिटल वॉल्ट के माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्रदान कर अपोलो 24/7 सेवाओं के लिए एक तकनीक-सक्षम देखभाल सेवा, आहार योजना और पोषण प्रबंधन के लिए अपोलो विशेषज्ञों के पोषण विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन परामर्श और स्वस्थ भोजन की आदत को बढ़ावा देकर ग्राहकों की चिकित्सा यात्रा को सरल बनाने में मदद करेगा ताकि बीमारियों को रोकने और उनका इलाज करने में मदद मिल सके। इन लाभों और सेवाओं का लाभ एसबीआई जनरल मोबाइल एप पर 'एसबीआई जनरल संजीवनी' सेक्शन के तहत उठाया जा सकता है।


हेल्थ वर्टिकल शुरू करने और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के दौरान देश भर में लोगों को सुरक्षित करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता के साथ समायोजित करने के लिए, एसबीआई जनरल ने सेवामोब के साथ गठबंधन किया है, जो उत्तर भारत विशेषकर उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के सामने आने वाले स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। इस साझेदारी के जरिए एसबीआई जनरल ने आज एनजीओ को एक मोबाइल हेल्थ वैन दान की है। यह वर्ष के दौरान उत्तर प्रदेश के आंतरिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के लिए सहायता प्रदान करेगा, जिससे 25,000 से अधिक लाभार्थी प्रभावित होंगे।


About SBI General Insurance Company Limited: 

SBI General is one of the fastest growing private general insurance companies, with the strong parentage of SBI, we at SBI General Insurance, are committed to carry forward the legacy of trust and security; and have a vision is to become the most trusted general insurer for a transforming India.

Ever since our establishment in 2009, from 17 branches in 2011, we have expanded our presence to over 137 branches pan-India. Till date, we have served over 10 crore customers. We have been awarded ‘Insurer of the Year’ in the non-life category at FICCI Insurance Industry Awards, for two consecutive years.

We have a robust multi-distribution model encompassing Bancassurance, Agency, Broking, Retail Direct Channels and Digital tie-ups. The widespread network of distributors like 22000 plus SBI branches, Agents, Other financial alliances, OEMs, and multiple digital partners enables us to extend our reach to the pocketed remote areas of India.

We offer a bouquet of products spread across wide range of line of businesses to cater to customers in all segments like Retail, Corporate, SME and Rural, ensuring the accessibility in both forms i.e., digital as well as physical. 

Our CSR programme is driven by the mission of serving the most vulnerable communities and people at risk with sustainable interventions that can help in enhancing their lives. In line with this objective, we have been associating with various NGOs and/or programs to contribute to various areas aligned with our focus areas of CSR philosophy, like health, road safety, sanitation, education, sustainability & livelihoods, and sports. 

SBI General Insurance reported a 11% growth in Gross Written Premium (GWP) in FY 2021-22 and the GWP stood at INR 9260 crore. With the increasing need of health insurance, we have a very channelized strategy for health insurance business, which has reflected in 50% growth in health insurance GWP for the FY2021-22.

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बालों का भी राजा है भृंगराज*
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image