छिंदवाड़ा की सरज़मीं पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन नगर निगम छिन्दवाड़ा द्वारा नगर गौरव दिवस पर हास्य कवि संदीप शर्मा के संचालन में जाने-माने कवियों ने छिंदवाड़ा में छेड़ी कविताओं की तान

 



छिंदवाड़ा, 5 सितम्बर, 2022: देश को अपनी बेशकीमती कला की सौगात देने वाले मशहूर हास्य कवि संदीप शर्मा के संचालन में 5 सितम्बर, 2022 सोमवार को शहर स्थित दशहरा मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों के जाने-माने कवियों ने अपनी कला के माध्यम से हाजिरी लगाई और बेशकीमती कविताओं के तान छेड़े। इनमें मुख्य रूप से श्री प्रताप फौजदार, आगरा; सुश्री अंजुम रहबर, भोपाल; श्रीमती कविता तिवारी, लखनऊ; श्री शम्भू शिखर, मधुवनी; श्री सुदीप भोला, दिल्ली; और श्री राजेंद्र शुक्ल, बालाघाट मौजूद रहे और एक से बढ़कर एक कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन  नगर निगम, छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित यादगार आयोजन बन गया ।


धार से ताल्लुक रखने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के प्रसिद्ध संचालक, संदीप शर्मा ने अपनी कविताओं में हास्य रस का बघार लगाकर सम्मेलन में जान डाल दी। संदीप शर्मा कला प्रेमी छिंदवाड़ा की तारीफ में कवि कहते हैं, "छिंदवाड़ा की जनता जिंदादिल है। हमने यहाँ के लोगों में कविताओं को लेकर गहरी दिलचस्पी देखी। मै पहले भी यहाँ आता रहा हूँ । शहर में कवि सम्मेलन का आयोजन करना बेहद सफल रहा। कविता प्रेमियों ने कवियों का खूब हौसलावर्धन किया। एक के बाद एक वाह-वाह के शोर और हँसी के ठहाकों ने महफिल में चार चाँद लगा दिए।"


गौरतलब है कि कवि संदीप शर्मा का कविताओं से नाता लगभग 30 वर्ष पुराना है। देश के विदेश के विभिन्न हिस्सों में हुए सम्मेलन में शामिल हुए लाखों लोग कवि शर्मा के काव्य पाठ में गगन भेदी तालियों की गूँज के गवाह बने हैं। सोनी टीवी के अत्यधिक लोकप्रिय धारावाहिक 'वाह वाह' में संदीप शर्मा जज रहे। जी टीवी के धारावाहिक 'क्योंकि यह है हास्य कवि मुकाबला' में संदीप शर्मा ने विजेता होकर एक महली सफलता प्राप्त की। इसके अलावा एनडीटीवी के धारावाहिक 'अर्ज किया है', एशियन टीवी के धारावाहिक 'हँस गुल्ले', ईटीवी के धारावाहिक 'गुदगुदी', 'कबीरा खड़ा बाजार में', 'होली हंगामा' और 'कलांजली', लाइव इंडिया के धारावाहिक 'क्या बात है' और 'बहुत खूब' के अनेक भागों में करोड़ों दर्शकों द्वारा संदीप शर्मा को खूब सराहा गया। कई बड़े राजनेता संदीप शर्मा के श्रोताओं में शामिल है ।कविता जगत में अनूठी लोकप्रियता प्राप्त संदीप शर्मा के संचालन में हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को छिंदवाड़ा में भी खूब प्रशंसा प्राप्त हुई है।

Popular posts
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image