गोमैकेनिक स्पेयर्स (GoMechanic Spares) का निम्बाहेड़ा में मैकेनिक पुरस्कार वितरण आयोजित; भरोसेमंद वर्कशॉप्स, मैकेनिक्स और स्पेयर पार्ट रिटेलर्स को मोटरसाइकिल और गिफ्ट वितरित किए


भीलवाड़ा, 19 सितंबर 2022: भारत के नंबर 1 कार स्पेयर पार्ट्स ब्रांड, गोमैकेनिक स्पेयर्स (GoMechanic Spares) ने गुरुवार दोपहर राजस्थान के निम्बाहेड़ा में मैकेनिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भीलवाड़ा में गोमैकेनिक के ऑथोराइज़्ड स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रिब्यूटर, आरना एसोसिएट्स के सहयोग से आयोजित किया गया। कुमावत ट्रैक्टर गैराज, निंबाहेड़ा, राजस्थान के श्री जगदीश प्रसाद को गोमैकेनिक स्पेयर्स ब्रांड के प्रति उनकी असाधारण निष्ठा और गोमैकेनिक जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स के शीर्ष खरीदार होने के नाते बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से पुरस्कृत किया गया। आरना एसोसिएट्स के मालिक श्री अर्चित भंडारी द्वारा अन्य ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों सहित कई उपहार भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में शहर भर के 150 से अधिक मैकेनिक, वर्कशॉप मालिक और खुदरा विक्रेता शामिल हुए, जो समारोह को देखने आए थे।

नितिन राणा, को-फाउंडर, गोमैकेनिक ने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा, "हम अपने भरोसेमंद ग्राहकों के प्रयासों को सम्मानित और पुरस्कृत करने को लेकर बेहद गर्वित हैं। यह आयोजन मुख्य रूप से उन सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप्स, रिटेलर्स और मैकेनिक्स की सराहना करने पर केंद्रित है, जो लगातार अपने संबंधित बाजारों में गोमैकेनिक के जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स की खरीद और वितरण कर रहे हैं। उन्हीं के समर्थन से हम विगत दो वर्षों में 65 से अधिक शहरों में अपने नेटवर्क को 100 से अधिक डिस्ट्रिब्यूटर्स और 600 से अधिक रिटेल काउंटर्स तथा वर्कशॉप्स तक बढ़ा सके हैं और विस्तार की इस गति को बरकरार रखेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कई अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित किए जाएँगे।

ब्रांड का उद्देश्य समूचे देश में डिस्ट्रिब्यूटर्स और मैकेनिक्स के नेटवर्क को सर्वोत्तम मूल्य पर वास्तविक स्पेयर पार्ट्स, समर्पित बिक्री और मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करके उन्हें मजबूत बनाना है। इससे अंततः देश भर में स्पेयर पार्ट्स के कारोबार का विस्तार होगा और गोमैकेनिक स्पेयर्स सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक बन जाएगा।

Popular posts
कतर वीजा के लिए आपके आवेदन की प्रक्रिया में 'मेडिकल रेफरल' का मतलब ये है...
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image