ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस ने इस वर्ल्ड डायबिटीज डे पर डायबिटीज से पीड़ित रोगियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित व्यक्तिगत डाइट कंसल्टेशन की शुरुआत की यह एआई एक इंटरैक्टिव व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से लोगों को न्यूट्रिशन विशेषज्ञ तक पहुंच प्रदान करता है



नवंबर 2022:इस वर्ल्ड डायबिटीज डे पर ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस ने अपनी तरह की पहली सेवा शुरू की है जो कि डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहतर न्यूट्रिशन के विषय में जागरूकता प्रदान करती है। इस सेवा के अंतर्गत  रयान फर्नांडो जोकि एक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट हैं लोगों को उनकी उम्र के हिसाब से खान-पान का ध्यान रखने के लिए कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। यह अभियान भारत में 15 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचेगा और डायबिटीज को रोकने एवं प्रबंधित करने में मदद करेगा, साथ ही डायबिटीज के रोगियों के लिए स्वस्थ भोजन के विषय में जागरूकता भी बढ़ाएगा। 

यदि डायबिटीज की बात की जाए तो चीन के बाद भारत दुनिया में दूसरा ऐसा देश है जिसमें 77 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं (स्रोत आईडीएफ)। डायबिटीज इस सदी की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या है जो कि समस्त विश्व में अपना प्रसार कर चुकी है। डायबिटीज मृत्यु दर के 10 प्रमुख कारणों में से एक है। भारत में डायबिटीज से पीड़ित हर 2 में से 1 वयस्क का निदान नहीं हो पाता है। भारत में डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और यहां पर सेडेंटरी लाइफस्टाइल तथा गलत खानपान इस रोग के पनपने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है। यह एक ऐसी समस्या है जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं परंतु इस बीमारी का कोई एक समाधान अभी तक नहीं मिला है जो सभी के लिए उपयुक्त हो। 

इस वर्ल्ड डायबिटीज डे पर ब्रिटानिया न्यूट्रिचॉइस लोगों के लिए व्यक्तिगत डाइट प्लान लेकर आया है ताकि सभी लोग अपने डायबिटीज को सही से प्रबंधित कर सकें। यह डाइट प्लान डायबिटीज के रोगियों की उम्र तथा उनके खानपान की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इस पहल को जनसांख्यिकी के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग डिजाइन किया गया है और इस पहल के अंतर्गत एक इंटरैक्टिव व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से डाइट प्लान को लोगों तक पहुंचाया जाता है। 

यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित तकनीक लोगों को व्यक्तिगत डाइट प्लान देने के 1 सप्ताह बाद फिर से एक व्यक्तिगत वीडियो (प्रत्येक व्यक्ति को नाम से संबोधित करते हुए) जारी करती है ताकि यह देखा जा सके कि व्यक्ति डाइट प्लान का अनुसरण ठीक से कर रहा है और साथ ही उसे प्रेरित भी किया जा सके क्योंकि एक अच्छे स्वास्थ्य की यात्रा पूरी करने के लिए निरंतरता और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। 

न्यूट्रिशन विशेषज्ञ रयान फर्नांडो के पास 2 दशकों से भी अधिक अनुभव है और उन्होंने लोगों को व्यक्तिगत डाइट प्लान की कंसल्टेशन देने के लिए ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस के साथ साझेदारी की है। उनके द्वारा प्रदान किए गए डाइट प्लान में आहार का विशेष ख्याल रखा जाता है और साथ ही स्वाद में विविधता की आवश्यकता को भी ध्यान में रखा जाता है। डाइट प्लान बेहद सरल होता है तथा आपकी दैनिक जरूरतों के हिसाब से न्यूट्रीशन प्रदान करता है। 

प्रोफेसर (डॉ.) हेमराज बी. चांडालिया - डायरेक्टर डीईएनएमएआरसी एंड डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजी, डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म, जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने कहा "इस वर्ल्ड डायबिटीज डे के अवसर पर आइए हम सब मिलकर डायबिटीज को रोकने के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा इस रोग को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास करें। संतुलित एवं स्वस्थ आहार के साथ शारीरिक गतिविधि करने से डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने में काफी सहायता मिलेगी।"

लॉन्च पर बात करते हुए, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर अमित दोषी ने कहा, “यदि डायबिटीज की बात की जाए तो भारत पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है जहां पर लोग डायबिटीज का प्रबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं। इस डायबिटीज डे पर, डायबिटीज को प्रबंधित करने के लिए उचित न्यूट्रीशन हेतु एक न्यूट्रीशन विशेषज्ञ की कंसल्टेशन प्राप्त करने की इस राष्ट्रीय पहल को शुरू करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा उद्देश्य है कि लोगों तक न्यूट्रिशन की उचित जानकारी पहुंचाई जाए और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें। पुरस्कार विजेता एवं बेहद जाने-माने न्यूट्रीशन विशेषज्ञ रेयान फर्नांडो के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी है जिन्होंने डाइट प्लान बनाने के लिए एक बड़े पैमाने पर काम किया है ताकि इस पहल के द्वारा लोगों को डायबिटीज के लिए न्यूट्रिशन के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक बनाया जा सके।"

रेयान फर्नांडो, न्यूट्रीशनिस्ट एंड फाउंडर क्युआ न्यूट्रिशन ने कहा "एक न्यूट्रिशन कोच के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं लोगों को स्वस्थ विकल्पों के बारे में जागरूक करूं तथा उन्हें भोजन के ऐसे विकल्प चुनने में सहायता करूँ जिससे कि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो सकें। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे उचित आहार के माध्यम से ठीक किया जा सकता है और साथ ही यदि लाइफ़स्टाइल को ठीक किया जा सके तो इसे उचित तरीके से प्रबंधित करने में सहायता प्राप्त होती है। मैं ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस के साथ अपने सहयोग को लेकर उत्साहित हूं और आशा करता हूं कि हमने साथ मिलकर जिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रौद्योगिकी पर काम किया है उससे देशभर के डायबिटीज से पीड़ित लोगों एवं प्री-डायबिटीज के रोगियों को लाभ प्राप्त होगा।"

खानपान की स्वस्थ आदतों एवं एक संतुलित जीवन शैली को अपनाकर डायबिटीज को प्रबंधित किया जा सकता है। हमें ऐसे भोजन को अपने डाइट प्लान में शामिल करना है जिसमें फाइबर अत्यधिक मात्रा में हों, कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट हों, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो तथा किसी भी तरह की अतिरिक्त शुगर मौजूद ना हो। न्यूट्रीचॉइस डायबिटिक फ्रेंडली एसेंशियल्स ओट्स और रागी कुकीज को वैज्ञानिक तरीके से इन्हें ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image