बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए मेरा खुश और सकारात्मक रहना आवश्यक है।” – सोनी सब के बालवीर से देव जोशी उर्फ ​​बालवीर कहते हैं



सोनी सब ने हाल ही में अपनी सबसे प्रसिद्ध सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी बालवीर का तीसरा सीज़न लॉन्च किया। यह सीज़न बालवीर के उत्थान और पतन की यात्रा पर केंद्रित है। यह नया सीज़न परिवार के अनुकूल कंटेंट, उच्च गुणवत्ता वाले विज़ुअल इफेक्ट, और प्रभावशाली स्टंट कार्य पर ध्यान देने के साथ, हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार किया गया है।

नए सीज़न के बारे में बात करते हुए, देव जोशी ने अपने चरित्र, नए सीज़न की कहानी और दर्शक की उम्मीदों के बारे में बात की।


जैसा कि शो अपने तीसरे सीज़न के साथ वापस आ गया है, आपके अनुसार क्या बालवीर को देश के अन्य सुपरहीरो किरदारों में सबसे अलग बनाता है, और दर्शक उसे इतना प्यार क्यों करते हैं?


बालवीर एक भारतीय सुपरहीरो है और इस शो ने भारत की संस्कृति और आदर्शों से बहुत प्रेरणा ली है। मुझे लगता है कि बालवीर खास है क्योंकि यह हमारी मान्यताओं को आधुनिक दुनिया की तकनीक से जोड़ता है। यह किरदार सच्चाई और न्याय जैसे महत्वपूर्ण आदर्शों को पेश करता है, और जिस तरह से बालवीर बुरे लोगों से लड़ता है वह अन्य शो से अलग है, जो लोगों को असल में पसंद आता है।


दर्शकों को पिछले सीज़न की तुलना में इस सीज़न में बालवीर के किरदार में क्या बदलाव दिख रहा है?


विभिन्न सीज़न्स में विकसित हुए अच्छी तरह से तैयार किए गए किरदार के कारण, बालवीर को अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला है। भले ही कथानक और सहायक कलाकार बदल सकते हैं, लेकिन बालवीर की वीरता और गुणों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि दर्शक उसके साथ मजबूती से भावनात्मक रूप से जुड़ गए हैं। सीज़न 3 में, हम नए मोड़ लाने और बालवीर को अभूतपूर्व कठिनाइयों से परिचित कराने को लेकर उत्साहित हैं, जो उसके व्यक्तित्व के नए पहलुओं को उजागर करेगा।


टेलीविज़न पर सुपरहीरो का किरदार निभाने का सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू क्या है?


टीवी पर किसी सुपर हीरो के किरदार को निभाने का सबसे कठिन हिस्सा शो को विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि लोगों की एक टीम किसी साझा लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए व्यापक प्रयास करे। बहरहाल, टेलीविजन समर्पित दर्शकों के साथ नियमित रूप से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, ताकि अपने संदेश और सकारात्मक प्रभाव का उपयोग करके दर्शकों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ा ज सके।


क्या आप बालवीर के सेट पर बिताए गए अपने समय का कोई यादगार अनुभव या पल साझा कर सकते हैं? 


मैं एक दशक से ज्यादा समय से इस किरदार को निभा रहा हूं, जिससे मेरे मन में कई लोगों से जुड़ी यादगार यादें हैं। चूंकि मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बालवीर के सेट पर बिताया है, इसलिए यहां मैंने जिन अनमोल पलों का अनुभव किया है, उनकी गिनती करना असंभव है। मुझे बालवीर के रूप में मिले इस अवसर के लिए, मैं हमेशा आभारी रहूंगा, जहां मैंने महत्वपूर्ण पेशेवर और जीवन कौशल सीखे।


बालवीर की भूमिका निभाने से आपके करियर और निजी जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है? 


बालवीर के आशावादी व्यक्तित्व ने कई लोगों के जीवन को छुआ है, उन्हें बेहतर इंसान बनाया है। मैं अपनी बात करूं, तो मेरे लिए यह किरदार सिर्फ एक भूमिका निभाने से कहीं अधिक हो गया है। एक अभिनेता के रूप में, इसने मुझे किसी किरदार को निभाने के साथ आने वाली ज़िम्मेदारी को समझने में मदद की है और यह समझने में भी कि कैसे सकारात्मक रहने से दर्शकों पर गहरा और व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। मैं जहां भी जाता हूं, वहां लोगों द्वारा मुझे सुपरहीरो के रूप में पहचाने जाने से बहुत संतुष्टि मिलती है, यह महसूस होता है कि मैंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में छोटी सी भूमिका निभाई है।


क्या आपने शो के इस सीज़न की तैयारी करने के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण किया है/कोचिंग ली है या कुछ अलग किया है?


बिल्कुल, बालवीर जैसे किरदार को जीवंत करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। भूमिका की शारीरिक मांगों को पूरा करने के लिए मार्शल आर्ट का नियमित अभ्यास और स्वस्थ आहार महत्वपूर्ण हैं। और बालवीर के आकर्षण और आभा को साकार करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जिसके लिए मैं सेट पर सकारात्मक, खुश और प्रफुल्लित रहता हूं। मैं शूटिंग के दौरान, पूरी सजगता से एक सकारात्मक मानसिकता विकसित करने का प्रयास करता हूं, जिससे मुझे अपने किरदार को और ज्यादा पूर्णता से अपनाने में मदद मिलती है। 


क्या आपके और बालवीर के व्यक्तित्व में कोई समानता है?


एक व्यक्ति के तौर पर, मैं पर्दे पर देव के रूप में अपनी व्यक्तिगत पहचान और बालवीर के अपने किरदार के बीच कई समानताएं रखता हूं। हम दोनों समान रूप से सहज प्रवृत्तियों, विशेषताओं और गुणों को प्रदर्शित करते हैं जो हमारी भूमिकाओं को आपस में जोड़ते हैं। अपने साझा अनुभवों से, देव और बालवीर दोनों ने काफी कुछ सीखा है और उनके बीच ऐसा गहरा संबंध विकसित हुआ है जो स्क्रीन की सीमाओं के परे भी दिखता है। हालांकि मेरे रोजमर्रा के जीवन में बालवीर जैसी अलौकिक क्षमताएं नहीं हैं, फिर भी मैं लोगों के जीवन में खुशी लाने की कोशिश करता हूं, चाहे वह मेरे अभिनय के माध्यम से हो या किसी व्यक्ति के तौर पर दूसरों से जुड़कर ही हो।


आप बालवीर के अपने किरदार के माध्यम से दर्शकों को क्या संदेश देने की उम्मीद करते हैं?


बालवीर समाज में लोगों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण पेश करता है। भले ही हमारे पास उसकी अलौकिक शक्तियां नहीं हो सकती हैं, लेकिन हम उसके साहस, आत्म-विश्वास, अखंडता और दूसरों के प्रति करुणा की खूबियों का अनुकरण करने की कोशिश कर सकते हैं। इंसान होने के नाते, हम सभी महत्वपूर्ण निर्णय करते समय अपने अंदरूनी बालवीर और हमारे भीतर की दुर्भावनापूर्ण शक्ति के बीच संघर्ष का सामना करते हैं। अंततः, हम जो निर्णय लेते हैं उसका हमारे जीवन और हमारे आसपास के लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।


और भी एक्शन से भरपूर रोमांच के लिए देखते रहिए बालवीर 3, शनिवार और रविवार, शाम 7:00 बजे सोनी सब पर

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बालों का भी राजा है भृंगराज*
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image