गाना सुनने की बात पर मारपीट करने वाले आरोपियों को न्यायालय उठने तक की सजा व ₹2000 अर्थदंड।

 


 न्यायालय माननीय श्रीमान सोहनलाल भागोरा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महिदपुर, जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा आरोपीगण 1. सेवाराम पिता चन्दरलाल नायक, उम्र 23 वर्ष, 2. कैलाश पिता चंदरलाल नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासीगण- तरनोद, तहसील महिदपुर जिला उज्जैन को धारा 323 में न्यायालय उठने तक का कारावास एवं कुल 2,000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।


 अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री मुकेश कुमार कुन्हारे ने अभियोजन घटना अनुसार बताया कि दिनांक 19.05.2017 को फरियादी खेमराज पिता बगदीराम ने पुलिस थाना महिदपुर रोड पर आकर रिपोर्ट लेखबद्ध कराई कि वह मंडी में हम्माली का कार्य करता है। सेवाराम व कैलाश भी हम्माली का कार्य करते है। दिनांक 19.07.2017 फरियादी मोबाईल पर गाने सुन रहा था तो वह गाने सुनकर गुनगुनाने लगा, तो इसी बात सेवाराम व कैलाश ने अनाज उठाने के आंकड़े से फरियादी को मारा, फरियादी भागने लगा तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर रोड़ द्वारा आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, आवश्यक अनुसंधान पश्चात् आरोपीगण के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपीगण को दण्डित किया गया। 


 प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ श्री देवेन्द्र जोशी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, महिदपुर, जिला उज्जैन द्वारा की गई। 


             


Popular posts
OYO to add more than 150 premium hotels in Hyderabad in 2023 Focus on brands such as Townhouse Oak and Townhouse around key business hubs
Cipla launches ‘Easylax L’, a sugar-free oral emulsion laxative for constipation relief The emulsion provides relief from constipation through the strength of Lactulose
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image