एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है‘ की कहानी हिमानी शिवपुरी की जुबानी



वैसे हर कोई अपने रोजमर्रा के जीवन में बहुत ज्यादा तनाव और परेशानियों का सामना करता है, ऐसे में एण्डटीवी उनके सामने लेकर आया है हल्का-फुलका काॅमेडी शो ‘और भई क्या चल रहा है?‘ की सौगात।


इस सिचुएशनल काॅमेडी शो में दो परिवारों के माध्यम से लखनऊ की वर्षों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाया गया है। ये परिवार हैं - मिश्रा परिवार की शांति मिश्रा (फरहाना परवीन) और रमेश प्रसाद मिश्रा (अमरीश बाॅबी) और मिर्जा परिवार की सकीना मिर्जा (आकांक्षा शर्मा) और जफर अली मिर्जा (पवन सिंह)। ये दोनों ही परिवार एक पुरानी नवाबी हवेली में साथ-साथ रहते हैं।


यह कहानी इस हवेली को पाने की दोनों परिवारों की ख्वाहिशों के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही एक-दूसरे से इसे बांटना नहीं चाहते, जिसकी वजह से आये दिन किसी ना किसी बात पर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। जैसे ही कहानी शुरू होती है उसके केंद्र में यह हवेली होती है। शो को चार-चांद लगाने के लिये और हवेली में जान भरने के लिये दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी इस हवेली को अपनी आवाज देने वाली हैं। जहां वह नवाबों के शहर लखनऊ के बारे में बात करेंगी, गंगा-तहजीब की झलक पेश करेंगी और साथ ही साथ इस शो में मिश्रा और मिर्जा परिवार से लोगों का परिचय भी करवायेंगी।


वाॅयसओवर देने के बारे में हिमानी शिवपुरी कहती हैं, ‘‘वाकई मुझे बेहद खुशी है कि मैं ‘और भई क्या चल रहा है?‘ शो के पहले एपिसोड की हवेली की आवाज बनी हूं। इस शो का एक अलग ही मिजाज है। दर्शकों के लिये यह ताजी हवा के झोंके की तरह है। जब इस शो के मेकर्स ने हवेली का वाॅयसओवर देने के लिये मुझसे बात की थी तो मैं काफी उत्साहित हो गयी थी। मुझे उनका आइडिया पसंद आया था और मैं एकदम से तैयार हो गयी। इस शो में लखनऊ के वास्तविक रूप को दिखाया गया है, जोकि इस शहर की खूबसूरती को सही मायने में पेश करता है। मुझे उम्मीद है कि इस शो को हर किसी के जीवन का हिस्सा बनते हुए देखूंगी।‘‘


देखिये, हवेली के हंगामे को ‘और भई क्या चल रहा है?‘ में हर सोमवार से शुक्रवार,

रात 9.30 बजे केवल एण्डटीवी पर

Popular posts
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image