वरिष्ठजनों को जोड़ों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आनंदम सीनियर सिटिज़न सेंटर में शुरू हुई मालिश की अनोखी पहल



इंदौर, मार्च, 2023: उम्र के दो महत्वपूर्ण पड़ावों: बाल्यावस्था और युवा अवस्था को पार करने के बाद यदि कोई समस्या व्यक्ति को सबसे अधिक घेरती है, तो वह है जोड़ों के दर्द की समस्या। सामान्य तौर पर लगभग हर वरिष्ठजन जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस दर्द को छूमंतर करने के लिए राहत भरी मालिश मिल जाए, तो क्या बात हो! इसे विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए कुछ महीनों पहले अपना एक दशक पूरा कर चुके आनंदम सीनियर सिटिज़न सेंटर में बीते दिनों मालिश के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। यह पहल वरिष्ठजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिसमें प्रति बुधवार संस्था के सभी सदस्यों को जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने हेतु मालिश की सुविधा दी जाएगी। इसकी घोषणा आनंदम सीनियर सिटिज़न सेंटर में होली मिलन समारोह के दौरान की गई।

श्री एस बी खंडेलवाल, सेक्रेटरी, आनंदम सीनियर सिटिज़न सेंटर, ने कहा, "इस पहल का प्रत्यक्ष और एकमात्र उद्देश्य बढ़ती उम्र के साथ-साथ बढ़ते जोड़ों के दर्द से सदस्यों को कुछ हद तक निजात दिलाना है। सभी सदस्य अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा संस्था में बिताते हैं। ऐसे में संस्था का कर्तव्य बनता है कि उनके बेहतर स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखे। यह पहल पूर्णतः निःशुल्क है, जिसका लाभ संस्था से जुड़े सभी सदस्य प्रति बुधवार ले सकेंगे।"

यह समारोह मार्च महीने में अपना जन्मदिन मनाने वालों के लिए बेहद विशेष रहा, क्योंकि माँ सरस्वती की वंदना से समारोह की शुरुआत करने के बाद संबंधित सदस्यों का सम्मान किया गया। इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में पानी की आस में इधर-उधर भटकते और प्यास से तड़पते पक्षियों के लिए सभी सदस्यों को मिट्टी के सकोरे और दाने का वितरण भी किया गया।

Popular posts
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image
Unlocking the Power of Homeopathy: Naturally Treat PCOS-Induced Hair Loss Without Side Effects
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image