आईफा 2022 मुम्बई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण धवन और अनन्या पांडे के साथ बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान ने देवी श्री प्रसाद, श्रेया घोषाल और तनिष्क बागची के परफॉरमेंस का खुलासा किया!



आईफा द्वारा दुनिया के सामने सिनेमाई एक्सीलेंस के प्रदर्शन के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) वीकेंड एवं अवार्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएंगे


आईफा वीकेंड एवं अवार्ड्स - यस आइलैंड, अबू धाबी के 22वें संस्करण के टिकटों की बिक्री अब लाइव है


#IIFAYASISLANDABUDHABI2022


29 मार्च, 2022, मुम्बई: भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी और अवार्ड्स (आईफा) 20 और 21 मई, 2022 को यासआइलैंड, अबू धाबी में अपने 22वें संस्करण के साथ प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। इस साल के मेजबान - सलमान खान तथा एक्टर वरुण धवन और अनन्या पांडे,मिरल के सीईओ श्री मोहम्मद अब्दुल्ला अल ज़ाबी, श्री शशांक श्रीवास्तव, सीनियर एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं सेल्स, मारुति सुजुकी इंडियासहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में कल मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, श्रेया घोषाल और तनिष्क बागची के शानदार प्रदर्शन के बारे में आधिकारिक घोषणा की गई, जिससे ग्लिट्ज़ और ग्लैमर से भरपूर इवेन्ट के बारे में पता चलता है, और जिसका लोगों को बेहद इंतजार है।


दुनिया भर में बढ़ते उत्साह के साथ, लोग अब भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव के टिकट https://www.etihadarena.ae/en/box-officeपर टिकट खरीद सकते हैं या वेबसाइटwww.yasisland.aeपर जा सकते हैं जहां प्रशंसक यात्रा पैकेज के रूप मेंयासआइलैंड की अपनी यात्रा के लिए जरूरी चीजें हासिल कर सकते हैं। यह बुकिंग मंगलवार, 8 मार्च, 2022, सुबह 10.30 बजे से शुरू  होचुकीहै । टिकटों का मूल्य 110, 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350एईडी है। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम व शर्तें लागू हो सकती हैं)।


यह कार्यक्रम संस्कृति और पर्यटन विभाग - अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशंस और एक्सपीरियंसेज के अग्रणी क्रिएटर, मिरल के सहयोग से मिडिल-ईस्ट के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर मनोरंजन स्थल, एतिहाद एरिनामें आयोजित होगा जो अबू धाबी के यासआइलैंड स्थित यस बे वाटरफ्रंट का हिस्सा है।


आईफा अवार्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे संस्करण के लिए अपनी साझेदारी जारी रखने के लिए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा आईफा के प्रति प्रतिबद्ध है। दुनिया इस साल संगीत और फैशन के अलावा आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के जश्न की प्रतीक्षा कर रही है, जिसका कॉन्टेंट महत्वाकांक्षी और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनिया भर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले कार्यक्रम के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह स्वयं में एक संस्थान है, और एक ऐसा मंच है जिसकी पहचान भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक उत्सव के रूप में है।


यास द्वीप अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सैरगाहों और मनोरंजन स्थलों में शामिल है। जादुई रोमांच और विस्मयकारी मनोरंजन के साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्कों, शानदार मोटरस्पोर्ट्स, पुरस्कार विजेता गोल्फ वेन्यू और विश्व स्तरीय आतिथ्य सेवाओं वाला अबू धाबी जैसा यस आइलैंड कहीं और नहीं है।


सलमान खान ने कहाकि "मैंने हमेशा आईफा परिवार का हिस्सा बनने और कुछ बेहतरीन स्थलों की सैर करने का आनंद लिया है, लेकिन इस साल हम यास आइलैंड, अबू धाबी जा रहे हैं जो मुझे निजी तौर पर बेहद पसंद है। पिछले 21 वर्षों में, आईफा ने न केवल भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है, बल्कि इसने हमें अपने प्रशंसकों तक ले जाने और विश्व स्तर पर लाखों लोगों को जोड़ने का शानदार अवसर भी प्रदान किया है। मैं यासआइलैंड, अबू धाबी में 2022 के आईफा वीकेंड एवं अवार्ड्स की मेजबानी करने के लिए गर्व और उत्साह महसूस कर रहा हूं क्योंकि हम सिनेमा और सेलिब्रेशन के माध्यम से दुनिया को एकजुट करते हैं।”


वरुण धवन ने कहाकि''आईफा अवॉर्ड्स ने मुझे मेरी जिंदगी के कुछ बेहद कीमती पल दिए हैं। आईफा ट्रॉफी को थामना, उत्सवों में परफॉरमेंस देना आईफा से जुड़े मेरे विशेष अहसास हैं। इस संस्करण में, हम अबू धाबी जा रहे हैं जो मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है और मैं वास्तव में प्रशंसकों से जुड़ने और कुल मिलाकर मजेदार तरीके से समय बिताने के लिए उत्सुक हूं।”


महामहिम, सईद अल फजारी, एक्टिंग स्ट्रेटेजिक अफेयर्स एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, डीसीटी, अबू धाबी ने कहाकि "भारतीय सिनेमा यहां अबू धाबी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने ढेरों प्रशंसकों सहित, दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ, वैश्विक फिल्म व्यवसाय की सफलता सबसे बड़ी कहानियों में से एक है। हम मनोरंजन और फुरसत के पलों को बिताने अपने प्रमुख स्थल, यासआइलैंड पर ऐसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने तथा राष्ट्रीय और विश्वव्यापी रचनात्मकता के उत्सव में भागीदारी करने से प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। इस विश्वव्यापी रचनात्मकता को डीसीटी-अबू धाबी हमारे अपने फिल्म उद्योग में प्रोत्साहन देता है।"


मिरल के सीईओ मोहम्मद अब्दुल्ला अल ज़ाबी ने बताया कि "हम 2022 के मेगा इवेंट - आईफा वीकेंड एवं अवार्ड्स के 22वें संस्करण की मेजबानी करने के लिए स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यासआइलैंड केयास बे पर एतिहाद एरिना में आयोजित इस इवेंट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एतिहाद एरिना विश्व स्तरीय  कार्यक्रमों के लिए एक आदर्श स्थान है और इस भव्य उत्सव की मेजबानी करके मनोरंजन और फुरसत के पलों का आनंद लेने के शीर्ष वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में यासआइलैंड की स्थिति और मजबूत होती है, और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अबू धाबी का महत्व बढ़ेगा।”


श्री शशांक श्रीवास्तव, सीनियर एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर,मार्केटिंग एवं सेल्स, मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि “20 और 21 मई, 2022 को यासआइलैंड, अबू धाबी में नेक्सा आईफा अवार्ड्स का जश्न मनाने के लिए, हम लगातार छठे वर्ष अपनी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। नेक्सा और आईफा यथास्थिति को चुनौती देने के प्रतीक हैं ताकि नए और प्रेरक अनुभव का आनंद उठाया जा सके। नेक्सा अपने वैश्विक डिजाइन, परिष्कृत शैली और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के जरिये, लाइफटाइम अनुभव प्रदान करने वाले और वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता का अभिनंदन करने वाले आईफा की तरह प्रीमियम अनुभव प्रदान करने में मदद करता है।”


एरिना और यास बे के साथ, यस आइलैंड पर आने वाले मेहमान भी कई तरह के अनुभवों का आनंद ले सकेंगे। मेहमानों के लिए यहां पुरस्कार विजेता थीम पार्कों से लेकर राजधानी के सबसे बड़े मॉल, रिकॉर्ड तोड़ने वाला CLYMB™ अबू धाबी, खानपान के 160 विकल्पों,मनमोहक समुद्र तट और मैंग्रोव, शानदार एवं अरामदायक आतिथ्य आवास के साथ और भी बहुत कुछहै!


प्रशंसकों और मीडिया का स्वागत है। वे www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर आईफा और हिंदी सिनेमा की नवीनतम खबरों और विवरणों की जानकारी ले सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए देखें: 

आईफा वेबसाइट www.iifa.com

आईफा सोशल मीडिया हैंडल:

इंस्टाग्राम - https://www.instagram.com/iifa

ट्विटर - https://twitter.com/iifa

फेसबुक - https://www.facebook.com/IIFA/


अधिक प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें: Wizspk Communications |PRiifa@wizspk.com


मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: 

https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बालों का भी राजा है भृंगराज*
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image