अदाणी फाउंडेशन द्वारा जैसलमेर में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' का आगाज़



अदाणी फाउंडेशन द्वारा 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम का आगाज़ जैसलमेर स्थित फतेहगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रेवड़ी के उच्च माध्यमिक विद्यालय से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीतों के साथ किया गया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उद्देश्यों एवं आयोजन की रूपरेखा विद्यालय प्रधानाध्यापक श्रीमान जेठाराम जी द्वारा विद्यार्थियों के सामने रखी गई। कार्यक्रम में रेवड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मुख्त्यार खान जी ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज वितरण कर हर घर तिरंगा का आगाज किया तथा घर पर फहराए जाने वाले तिरंगे के उद्देश्य एवं मर्यादा का उल्लेख किया। 


अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड जैसलमेर के स्टेशन हेड श्री आलोक चतुर्वेदी जी तथा प्लांट हेड श्रीमान धर्मेंद्र राठौड़जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही श्रीमान द्वारा कार्यक्रम की महत्वता एवं उद्देश्यों का उल्लेख किया गया।


राजस्थान सीएसआर हेड श्री गोपाल सिंह देवड़ा जी द्वारा बताया गया कि आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान शिक्षा क्षेत्र में अनन्य सहयोग किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह वर्धन होगा, जो राष्ट्र निर्माण के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।    

कार्यक्रम के माध्यम से आज रेवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में आगे रेवड़ी PEO क्षेत्र की सभी विद्यालयों के प्राथमिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण किया जाएगा, जिसमें लगभग 800 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किया तथा जैसलमेर मैं इस कार्यक्रम के दौरान 2000 विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा। 


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं उल्लास का सर्जन करना है, जिससे विद्यार्थी मन लगाकर विद्या का अर्जन कर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन कर सकें, क्योंकि विद्यार्थी ही राष्ट्र निर्माण की नींव होते हैं। 


साथ ही कार्यक्रम के दौरान अदाणी ग्रुप के सेफ्टी डिपार्टमेंट से श्रीमान मनोज जी एवं श्रीमान भूपेंद्र जी द्वारा बिजली से सावधानी एवं सुरक्षा के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया, जिससे होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाकर जनमानस में जागरूकता का प्रसारण किया गया तथा गाँव के बड़े बुजुर्गों को बिजली से सावधानी और सुरक्षा के अहम् पहलुओं पर चर्चा की गई तथा अपने समुदाय को बिजली की दुर्घटनाओं से सजग रहने में मार्गदर्शन किया गया।


कार्यक्रम में एचआर मैनेजर श्रीमान संजय बराल जी, सीएसआर टीम से सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर एजाज फुलवरिया एवं दिनेश शर्मा, विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे तथा संजय बराल जी द्वारा अदाणी ग्रुप के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया एवं एजाज फुलवारिया द्वारा अदाणी फाउंडेशन की कार्यप्रणाली एवं कार्य उद्देश्य का विवरण किया। इसके साथ ही धन्यवाद् ज्ञापन भी किया गया। 


विद्यालय प्रधानाध्यापक श्रीमान जेठाराम जी द्वारा कार्यक्रम में मंच संचालन के साथ कार्यक्रम में अहम् जिम्मेदारी का निर्वहन किया तथा अदाणी ग्रुप एवं अदाणी फाउंडेशन का आभार ज्ञापित करते हुए धन्यवाद् दिया तथा भविष्य में इसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए निवेदन किया गया। ग्राम पंचायत वासियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अदाणी परिवार को धन्यवाद् दिया।

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बालों का भी राजा है भृंगराज*
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image