अपनी 7वीं वर्षगाँठ पर, भारत में कोडेक टीवी, बीबीडी स्पेशल्स के रूप में फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल से पहले गूगल टीवी के साथ प्रीमियम मैट्रिक्स क्यूएलईडी सीरीज़ में कदम रख रहा है



टीवी को इंटिग्रेटेड गूगल असिस्टेंट और गूगल टीवी के साथ जोड़ा गया है

सीरीज़, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विज़न के साथ डॉल्बी सर्टिफाइड ऑडियो और वीडियो टेक्नोलॉजी को शामिल करती है

सीरीज़ तीन साइज़- 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 33,999 रूपए से शुरू होकर 59,999 तक जाती है 

मैट्रिक्स क्यूएलईडी सीरीज़ का लॉन्च, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ स्पेशल्स का हिस्सा होगा

फ्लिपकार्ट विगत 3 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ धमाकेदार डील्स की पेशकश कर रहा है


नई दिल्ली, 12 सितंबर, 2022:सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, देश के आगामी फेस्टिव सीज़न और फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ के दौरान कंपनी की 7वीं वर्षगाँठ मनाने हेतु अपने सबसे बड़े लॉन्च की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर अपनी मैट्रिक्स क्यूएलईडी सीरीज़ में मॉडल्स की एक नई रेंज लॉन्च की है, जो कंपनी की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर केंद्रित मेक इन इंडिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एक व्यापक एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन की पेशकश करती है। कोडेक टीवी इस रेंज के लॉन्च के साथ अपने प्लेटफॉर्म को एंड्रॉइड टीवी से गूगल टीवी में तब्दील करने के लिए तत्पर है। विशेष बात है कि यह पहली बार भारत में एक प्रीमियम ब्रांड गूगल टीवी में एक क्यूएलईडी लॉन्च को सक्षम बनाएगा। सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) देश की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग कंपनी होगी, जो गूगल टीवी के साथ क्यूएलईडी टीवी की पेशकश कर रही है।


मैट्रिक्स क्यूएलईडी टीवीज़ तीन साइज़ में उपलब्ध होंगी: 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच, जिनकी कीमत 33,999 रूपए से शुरू होती है। उक्त टीवीज़ बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान बीबीडी स्पेशल्स के रूप में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगी। इन फुली लोडेड मॉडल्स में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विज़न के लिए डॉल्बी सर्टिफिकेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ये बेहतर साउंड के साथ डीटीएस ट्रू सराउंड साउंड और 1.1 बिलियन कलर्स के साथ एक क्यूएलईडी 4K डिस्प्ले, डॉल्बी एमएस12, एचडीआर 10+ 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती हैं।


एक इंटिग्रेटेड गूगल असिस्टेंट के साथ, कोडेक टीवीज़ क्रोमकास्ट वीडियो मीटिंग्स, डॉक्यूमेंट्स और बिल्ट-इन ऐप्स, जैसे- यूट्यूब लर्निंग और गूगल क्लासरूम के लिए एक बड़ी स्क्रीन की पेशकश करती हैं, जो लर्निंग और अपग्रडेशन में सहायक होते हैं। ग्राहक फोटोज़, वीडियोज़ और म्यूजिक आदि को भी इसमें कास्ट कर सकते हैं। क्यूएलईडी वेरिएंट में MT9062 प्रोसेसर, गूगल टीवी, और यूएसबी 2.0, एचडीएमआई 3 (एआरसी, सीईसी) और ब्लूटूथ डुअल बैंड 2.4 + 5 GHz के साथ विभिन्न कनेक्टिविटी ऑप्शंस को शामिल करता है, जो यूज़र-फ्रैंडली रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस है।


कोडेक द्वारा पेश किए गए क्यूएलईडी टीवी के साथ ये तमाम नए वैरिएंट्स 4 हजार कीमतों पर एक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे, जो ग्राहकों के एक बड़े वर्ग के लिए टेक्नोलॉजी को सुलभ बनाने के उद्देश्य से इस मूल्य सीमा के भीतर उक्त टेक्नोलॉजी की पेशकश करने वाली पहली कंपनी है।


बेज़ल-लेस, एयरस्लिम डिज़ाइन, डॉल्बी ऑडियो बॉक्स स्पीकर्स और 40 वाट के साउंड आउटपुट के साथ, इन टीवीज़ टीवी में 500,000 से अधिक टीवी शोज़ के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ऐप्पल टीवी, वूट, हॉटस्टार, ज़ी5, सोनी लिव और गूगल प्ले स्टोर जैसे 10,000 से अधिक ऐप्स और गेम्स उपलब्ध हैं। गूगल असिस्टेंट के साथ वॉइस-इनेबल्ड रिमोट कंट्रोल को डेडिकेटेड हॉटकीज़ के साथ भारत में डिज़ाइन किया गया है, जो यूज़र्स को नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब से अपनी पसंदीदा एप्लिकेशन को चुनने का विकल्प देता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को एक प्रीमियम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस प्रदान करना है।


गूगल टीवी कई उन्नत सुविधाओं से लैस है जैसे कि विभिन्न एडल्ट और चाइल्ड यूज़र प्रोफाइल्स के लिए सपोर्ट, स्मार्ट होम डिवाइसेस के लिए मैनुअल और वॉइस कंट्रोल्स, और प्रत्येक यूज़र के लिए एक व्यक्तिगत होम स्क्रीन। इसमें स्मार्ट टीवी ऐप्स का वृहद सिलेक्शन शामिल है। पर्सनलाइज़्ड कॉन्टेंट पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है। दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म्स और टीवी सीरीज़ को अपने फोन पर प्रोफाइल में भी सेव कर सकते हैं। इसके साथ ही, गूगल टीवी ऐप का उपयोग टेलीविज़न यूनिट को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। वहीं लाइट्स और कैमराज़ के लिए इसमें स्मार्ट होम कंट्रोल हैं। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म, टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टेंट स्ट्रीमिंग के साथ ही साथ यूज़र की प्राथमिकताओं के आधार पर ऑप्शंस को फिल्टर और शोकेस करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसकी मदद से पेरेंट्स अपने बच्चे की प्रोफाइल के लिए कॉन्टेंट रेस्ट्रिक्शन्स लागू कर सकते हैं।


श्री अवनीत सिंह मारवाह, डायरेक्टर और सीईओ, सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, "हमें भारत में प्रीमियम स्मार्ट टीवी ब्रांड्स में से एक के रूप में पहचान मिली है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। मार्केट में कोडेक का नई टेक्नोलॉजीस की पेशकश करने का अद्भुत इतिहास रहा है और हमें विश्वास है कि यह लॉन्च टेक्नोलॉजी के भविष्य में गेम-चेंजर साबित होगा। मैट्रिक्स सीरीज़ के तहत हम कोडेक के नए वेरिएंट को लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जो कि भारत में टेक्नोलॉजी रिसर्च में किए गए निवेश का सार्थक परिणाम है। 65-इंच मॉडल के साथ, हम प्रीमियम क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एक कठिन प्रतियोगी होने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कोडेक मैट्रिक्स सीरीज़ एक प्रमाणित गूगल टीवी है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 10,00,000 मूवीज़, शोज़, गेम्स और म्यूजिक में डेटा उपयोग को सहज बनाता है।"


हरि जी. कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, लार्ज अप्लायंसेस, फ्लिपकार्ट ने कहा, "आगामी फेस्टिव सीज़न एक उपयुक्त समय है, जब हम अपने बिग बिलियन डेज़ ग्राहकों को अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टीवी पेशकशों की व्यापक रेंज और इमर्सिव टीवी एक्सपीरियंस दे सकें। ये टीवीज़ हमारे पेमेंट कंस्ट्रक्ट्स और डोरस्टेप डिलीवरी के जरिए देश भर में हमारे ग्राहकों के लिए सुलभ और किफायती हैं। एक कस्टमर सेंट्रिक कंपनी के रूप में, हम अपने सेलर्स, एमएसएमई और ब्रांड पार्टनर्स के साथ काम करके ग्राहकों को नवीनतम और टिकाऊ इलेक्ट्रॉनिक्स की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि कोडेक की क्यूएलईडी टीवी सीरीज़ का लॉन्च हमारे लाखों ग्राहकों की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"


संलग्न: तमाम सुविधाओं की सूची और हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजेस


कोडेक मैट्रिक्स क्यूएलईडी टीवी मॉडल आईडी मूल्य

कोडेक 50MT5011 33,999

कोडेक 55MT5022 40,999

कोडेक 65MT5033 59,999



कोडेक मैट्रिक्स क्यूएलईडी टीवी

मॉडल आईडी मूल्य

कोडेक 50MT5011 33,999

कोडेक 55MT5022 40,999

कोडेक 65MT5033 59,999

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बालों का भी राजा है भृंगराज*
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image