बृज श्री सम्मान से विभूषित होंगी साध्वी ऋतंभरा, 11 अन्य हस्तियों को मिलेगा बृज रत्न अवॉर्ड ताजमहल के शहर में जुटेंगे ब्रज संस्कृति के सितारे, पांच अप्रैल को होगा भव्य समारोह



o आगरा में 05 अप्रैल को होगा बृज का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

o दुनियां में बृज की कीर्ति पताका फ़ैलाने वाली 12 हस्तियों को मिलेगा सम्मान


आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत  सहित 12 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज भूमि से जुड़े सितारों का समागम 05 अप्रैल को होटल क्लार्क शिराज में सम्पन्न होगा। इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पांचवे बृज रत्न अवार्ड समारोह में विश्वविख्यात पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा को बृज श्री सम्मान से विभूषित किया जाएगा। समारोह में सम्मानित की जानी विभूतियों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की गई।

आगरा के होटल क्लार्क शिराज में ब्रज रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने जा रही शख्सियतों के नामों की घोषणा के बाद ब्रज रत्न की ट्रॉफी का अनावरण इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना और एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन व डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह भगौर, शकुन बंसल, एपीएस ग्रुप की डा. आंचल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक बृजेश शर्मा, असलम के सैफी,  मुकुल जैन,  डा. अशोक शर्मा,  मयंक अग्रवाल, मधुकर अरोरा, डा. राम नरेश शर्मा, रामकुमार शर्मा,  दिवाकर शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त,  डा. महेश धाकड़ आदि ने आयोजन की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रावी इवेंट के मनीष अग्रवाल ने किया।


मुख्य अतिथि होंगी महामहिम राज्यपाल  

05 अप्रैल को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित होने जा रहे बृज रत्न अवार्ड 2020 के मौके पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।


56 हस्तियों का हुआ था नामिनेशन

इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अवॉर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 56 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। उनके चयन में पारदर्शिता के लिए मेंबर ऑफ जूरी का गठन किया गया था। जूरी मेंबर्स द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर अवॉर्डियों का चयन किया गया है।

Popular posts
कल की सेहत के लिए स्वस्थ होने के लिए उपयुक्त हैं
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
by any Indian at the World Series of Poker (WSOP) Creates history at the prestigious WSOP and makes India proud of his achievement by bagging 16th rank at the main event
Image