स्पाइस मनी मध्य प्रदेश के 92,000 नैनोप्रेन्योर्स को स्पाइस मनी अधिकारी के रूप में स्व-रोजगार का अवसर दे रहा है स्पाइस मनी के साथ मध्य प्रदेश के ग्रामीण नागरिक बुनियादी बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सशक्त बन रहे हैं





 


भोपाल, 28 जुलाई, 2022: भारत की बैंकिंग कार्य प्रणाली में क्रांति लाने वाली देश की प्रमुख ग्रामीण फिनटेक कंपनी स्‍पाइस मनी, मध्य प्रदेश में स्पाइस मनी अधिकारियों (नैनोप्रेन्योर्स) द्वारा हुई ज़बरदस्त वृद्धि की गवाह रही है, अधिकारी नेटवर्क में साल दर साल (YoY) 223.22% दर बढ़त हुई है। मौजूदा समय में स्पाइस मनी के पास संपूर्ण भारत से 10,00,000 से ज्यादा अधिकारियों का मजबूत नेटवर्क है, जिनमें से लगभग 92,000 अधिकारी मध्य प्रदेश से हैं।




वर्षों से ग्रामीण आबादी को अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक शाखा तक पहुँचने हेतु मीलों दूर जाना पड़ता था। जो कि ग्रामीण नागरिकों को सामान्य बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने में रुकावट पैदा करती थी । स्पाइस मनी अपने अधिकारियों के बड़े नेटवर्क के साथ देश के अंतिम छोर तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करके इस समस्या का समाधान कर रहा है। ग्रामीण आबादी के सामने एक और बड़ी चुनौती है, रोजगार के अवसरों की कमी, जिससे बेरोजगारी दर ज़्यादा है। फरवरी 2021 में जीरो इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम लॉन्च करके स्पाइस मनी ने इच्छुक नैनोप्रेन्योर्स के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया है, जहां वह केवल स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से स्पाइस मनी नेटवर्क से जुड़कर अधिकारी (नैनोप्रेन्योर) के रूप में आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना जा सकता है।




स्पाइस मनी अधिकारी अब स्पाइस मनी ऐप और वेब पोर्टल की मदद से बैंकिंग सेवाओं से वंचित और बैंकों की पहुंच से दूर स्थानीय समुदायों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कंपनी अपने अधिकारी नेटवर्क के जरिए नकद निकासी, नकद जमा, बिल भुगतान, रिचार्ज, बीमा, लोन और ट्रैवल बुकिंग सेवाओं समेत अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करती है। वित्तीय वर्ष FY22 में, स्पाइस मनी ने अपने अधिकारी नेटवर्क को लगभग दोगुना करते हुए 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। यह नेटवर्क संपूर्ण ग्रामीण भारत में फैला हुआ है, जिसमें 95% से अधिक ग्रामीण पिनकोड, 2,50,000 गाँव, 700+ जिले शामिल हैं, जो 100 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं को बुनियादी सेवाएं प्रदान करते हैं। अकेले स्पाइस मनी ने मध्य प्रदेश में 9,298 मिनी एटीएम और देश भर में 1 लाख से अधिक मिनी एटीएम का आंकड़ा पार करते हुए सबसे बड़ा मिनी एटीएम नेटवर्क स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही, कंपनी ने राज्य में सकल लेनदेन मूल्य यानी ग्रॉस ट्रांसेक्शन वैल्यू (जीटीवी) में 80% की वृद्धि भी की है।




स्पाइस मनी के सह-संस्थापक और सीईओ संजीव कुमार के अनुसार, "भारत में स्पाइस मनी के विकास की कहानी में मध्य प्रदेश प्रमुख बाजारों में से एक है। राज्य में अधिकारी और माइक्रो-एटीएम नेटवर्क में तेजी से वृद्धि हुई है, जो उद्यमशीलता की व्यावसायिक संभावनाओं में ग्रामीण आबादी के मजबूत उत्साह और डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में स्पाइस मनी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका दोनों को प्रदर्शित करता है। हम ग्रामीण नैनोप्रेन्योर्स को सशक्त बनाने और मध्य प्रदेश के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक मार्ग प्रदान करने के अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। मुझे विश्वास है कि स्पाइस मनी राज्य में वंचित लोगों को वित्तीय समावेशन की छत्रछाया में वर्षों तक लाना जारी रखेगा।"




ग्रामीण फिनटेक गतिविधियों से सीखे गए सबक और सफलताओं की ठोस नींव पर स्पाइस मनी ने भारत के पहले B2B ग्रामीण ट्रैवल-टेक प्लेटफॉर्म ट्रैवल यूनियन के साथ रूरल ट्रैवल बाजार में भी प्रवेश किया है । यह प्लेटफॉर्म ग्रामीण ट्रैवल एजेंसियों और उनके ग्राहकों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों के समाधान उपलब्ध कराता है। ग्रामीण यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के ट्रैवल एजेंट ट्रैवल यूनियन के सदस्य बन रहे हैं, यह उद्योग और उसके ग्राहकों दोनों के लिए राज्य के बड़े विकास क्षमता की ओर इशारा करते हैं।


 


स्पाइस मनी के बारे में:


स्पाइस मनी भारत की अग्रणी ग्रामीण फिनटेक कंपनी है, जो 10 लाख से ज़्यादा अधिकारियों के साथ भारत की बैंकिंग कार्य प्रणाली में क्रांति ला रही है। इसके 10 लाख से ज़्यादा अधिकारी कैश डिपॉजिट, कैश विड्रॉल के लिए आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, मिनी एटीएम, बीमा, लोन, बिल भुगतान, ग्राहक/एजेंटों/NBFC/बैंकों के प्रतिनिधि के लिए कैश कलेक्शन सेंटर/बैंक, एयरटाइम रिचार्ज, टूर और ट्रैवल, ऑनलाइन शॉपिंग, पैन कार्ड और mPoS सेवाएं प्रदान करते हैं। स्पाइस मनी डीजीस्पाइस टेक्नोलॉजीज़ की 100% सहायक कंपनी है। कंपनी का बड़ा अधिकारी नेटवर्क भारत के 95% ग्रामीण पिनकोड को कवर करता है और हर महीने 2 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। स्पाइस मनी की सेवाएं स्पाइस मनी ऐप (अधिकारी ऐप) और वेब पोर्टल पर उपलब्ध हैं। यूज़र फ़्रेंडली इंटरफेस और बेहतर टेक्नोलॉजी वाले प्लेटफ़ॉर्म की वजह से ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर इंडस्ट्री की बेस्ट, 4.4 की उत्कृष्ट रेटिंग हासिल करने में कामयाबी मिली है। स्पाइस मनी अपनी अत्याधुनिक तकनीक और स्पाइस मनी अधिकारियों के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से, भारत के कोने-कोने तक जनता के लिए विभिन्न वित्तीय सेवाओं की कमी को दूर करने का प्रयास कर रहा है।

Popular posts
आईफा रॉक्स 2022 में इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल प्रोग्राम का हिस्सा बनें यास द्वीप, अबू धाबी में आईफा के 22वें एडिशन में हनी सिंह, गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और कई अन्य सिंगर्स करेंगे परफॉर्म करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इस वर्ष के आईफा रॉक्स को करेंगे होस्ट आईफा रॉक्स के टिकट की बिक्री आज यानि 20 अप्रैल, 2022 से शुरू! • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड और अवॉर्ड्स यूएई की राजधानी में आयोजित किए जाएँगे, क्योंकि आईफा दुनिया को सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करता है • आईफा रॉक्स अपने 22वें एडिशन के साथ यास द्वीप, अबू धाबी में 20 मई, 2022 को यास द्वीप के नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू एतिहाद एरिना में फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है • आईफा रॉक्स को करण जौहर और परिणीति चोपड़ा करेंगे होस्ट • आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा, हनी सिंह, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ होंगे परफॉर्मर्स • लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स को नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया गया है • आज ही अपना टिकट खरीदने के लिए यहाँ (HERE) क्लिक करें! #IIFAYASISLANDABUDHABI2022 21 अप्रैल 2022, मुंबई: संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक आईफा रॉक्स का मंचन 20 मई को एतिहाद एरिना में किया जाएगा, जो कि अबू धाबी में आईफा वीकेंड के आगाज़ की शाम है, और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के 22वें एडिशन का प्रतीक है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) रॉक्स 20 और 21 मई, 2022 को यास द्वीप, अबू धाबी में अपनी वैश्विक ब्रांड उपस्थिति दर्ज कराते हुए, सिनेमेटिक एक्सीलेंस का प्रदर्शन करने हेतु दुनिया को एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित सेलिब्रेशन, ग्लैमरस आईफा स्टैच्यू के माध्यम से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पहलू को सम्मानित करता है। आईफा रॉक्स हमेशा से ही स्टार-स्टडेड अफेयर रहा है, जो कि ग्लिट्ज़, ग्लैमर और स्टार पॉवर का खूबसूरत मेल है। यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने वाला ग्लोबल इवेंट है। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर और चहेती एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप पर यास बे वॉटरफ्रंट के हिस्से पर, अबू धाबी में होस्ट किया जाएगा। इस वर्ष आईफा रॉक्स, आपके लिए सबसे बेहतरीन इंडियन म्यूजिकल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इसके साथ ही, इस वर्ष आईफा रॉक्स में कोई और नहीं, बल्कि कम्पोज़र-सिंगर-परफॉर्मर देवी श्री प्रसाद डेब्यू करने वाले हैं, जो पुष्पा: द राइज़ के म्यूजिकल मेस्ट्रो हैं, साथ ही फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट होने के कारण फिल्म का म्यूजिक भी सम्पूर्ण भारत में सुपरहिट बन चुका है! इसके बाद संगीतज्ञ तनिष्क बागची की परफॉर्मेंसेस रहेंगी। सबसे सफल सिंगिंग सुपरस्टार्स में से एक- नेहा कक्कड़ और देश की सबसे तेजी से उभरती पॉप स्टार- ध्वनि भानुशाली इस वर्ष आईफा रॉक्स में मंच पर आकर्षण का केंद्र होंगी। गुरु रंधावा और हनी सिंह भी इस म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जो आईफा रॉक्स में अपने रिलीज़ होने वाले सॉन्ग 'डिज़ाइनर'पर परफॉर्म करने के लिए तैयार पूरी तरह तैयार हैं! आईफा रॉक्स के होस्ट, करण जौहर कहते हैं, "मैं इस वर्ष के आईफा रॉक्स को होस्ट करने के लिए बेहद रोमांचित हूँ। आईफा सिर्फ एक इवेंट ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्रांड और मंच है, जहाँ फैशन शोज़ के साथ संगीत, कला और संस्कृति से प्रतिभा उजागर की जाती है, जो इसे एक अद्भुत वीकेंड बनाने योगदान देते हैं।" बहुप्रतिभाशाली परिणीति चोपड़ा इस वर्ष करण जौहर के साथ को-होस्ट कर रही हैं। इस पर वे कहती हैं, "मैं इस वर्ष आईफा रॉक्स को को-होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। करण जौहर के साथ होस्टिंग टीम का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। आईफा हमेशा ग्लोबल फैंस को बॉलीवुड और हम सबके के करीब लाने में सहायक रहा है। इसलिए आईफा का हिस्सा बनना हमेशा ही खास रहा है, लेकिन इस बार यह और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन यास द्वीप, अबू धाबी में होने जा रहा है, और मैं वहाँ जाकर और सभी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।" दुनिया भर में उत्साह बढ़ने के साथ, लोग अब आईफा रॉक्स के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट के लिए https://www.etihadarena.ae/en/पर टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी प्राइस रेंज 55 एईडी से शुरू है। अब आप https://www.etihadarena.ae/en/box-office (TBC) पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन के टिकट खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.yasisland.aeपर जा सकते हैं, जहाँ फैंस यास द्वीप की अपनी यात्रा के लिए अपनी जरूरत की सभी चीजें जोड़ सकते हैं। प्राइज़ डिनॉमिनेशंस, एईडी कीमतों 110 से लेकर 220, 330, 440, 550, 1000 और 1350 तक हैं। (कृपया ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क, नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं)। इस विशाल ग्लोबल आईफा अवॉर्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शानदार परफॉर्मेंसेस देते दिखाई देंगे। यह इवेंट कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट- अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी), और मिरल, अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के अग्रणी निर्माता के सहयोग से मध्य पूर्व के सबसे बड़े स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनडोर एंटरटेनमेंट वैन्यू, एतिहाद एरिना, यास द्वीप, अबू धाबी पर यास बे वॉटरफ्रंट के एक हिस्से पर होगा। सबसे तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ और ओपिनियंस प्लेटफॉर्म, लेज़र बुक न्यूज़ स्टार-स्टडेड आईफा वीकेंड प्रस्तुत करेगा, जिसकी मुख्य विशेषताएँ नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत लेज़र बुक न्यूज़ आईफा रॉक्स और लेज़र बुक न्यूज़ द्वारा सह-प्रस्तुत नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से नेक्सा,आईफा अवॉर्ड्स के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लगातार छठे एडिशन के लिए अपनी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व इस वर्ष म्यूजिक और फैशन के साथ एक और आकर्षक डेस्टिनेशन पर हिंदी सिनेमा के सेलिब्रेशन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसका कॉन्टेंट आकांक्षात्मक और मनोरंजक होने का वादा करता है। दुनियाभर में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, आईफा को आज न केवल विश्व स्तर पर प्रसारित और स्ट्रीम किए जाने वाले इवेंट के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा इंस्टिट्यूशन और प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे आकर्षक सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर, ईज़ माई ट्रिप के रूप में, अबू धाबी के लिए अपनी फ्लाइट टिकट easemytrip.comपर बुक करें और मुफ्त आईफा अवॉर्ड्स पास जीतने का मौका पाएँ। यह भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स में से एक है, जो जेंडर इक्वलिटी- वूश वॉशिंग एक्सपर्ट और एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के लिए भागीदार है। निशांत पिट्टी, सीईओ और को-फाउंडर, EaseMyTrip.comइस इवेंट पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हम विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ सहयोग करने के साथ ही इसे सेलिब्रेट करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में, हम हर उस व्यक्ति को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जीवन में पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।" यास द्वीप, अबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित दुनिया के सबसे पसंदीदा लीज़र और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। जादुई रोमांच और मनोरंजन के साथ-साथ तीन विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क्स, उत्कृष्ट मोटरस्पोर्ट्स, एक अवॉर्ड विनिंग गोल्फ वैन्यू और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस के लिए विख्यात, अबू धाबी का यास द्वीप विश्व में कहीं और नहीं है। फैंस और मीडिया का www.iifa.comपर लॉग इन करके या सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आईफा और हिंदी सिनेमा पर लेटेस्ट न्यूज़ और डिटेल्स से रूबरू होने के लिए स्वागत है: अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: ●आईफा वेबसाइट- www.iifa.com आईफा सोशल मीडिया हैंडल्स: ●इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/iifa ●ट्विटर- https://twitter.com/iifa ●फेसबुक- https://www.facebook.com/IIFA/ क्वेरी के लिए कृपया संपर्क करें: Wizspkकम्युनिकेशन्स | PRiifa@wizspk.com मीडिया एक्रेडिटेशन लिंक: https://www.iifa.com/news/news-details/media-accreditation-form-
Image
जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बालों का भी राजा है भृंगराज*
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं भाग बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार
Image